यूपी के हाथरस में डीएम के ड्राइवर की बेटी की हत्या करने वाला एक लाख का इनामी पुलिस के साथ एनकाउंटर में पकड़ लिया गया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जयपुर बरेली हाईवे पर गांव एवरनपुर के पार पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था।
बुलंदशहर में सरेराह छात्रा से छेड़छाड़ और विरोध पर मारपीट करने के आरोपी तालिब की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।
बुधवार तड़के कुशीनगर के तरयासुजान क्षेत्र में बहादुरपुर चौकी के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में एक पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी को पुलिस ने सुरक्षित गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो मालवाहन वाहनों पर लदे 11 प्रतिबंधित पशु बरामद किए गए हैं।
बस्ती में फिल्मी स्टाइल में दो बैंक अफसरों को अगवा कर फिरौती वसूलने वाले बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर में एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है। बस्ती के एसपी ने इस मामले के खुलासे के लिए स्पेशल टीम का गठन किया था।
गोरखपुर के गगहा इलाके में पति के साथ जा रही महिला का मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की तो सरेंडर करने की बजाए उसने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अबरार अहमद नाम का ये आरोपी टॉफी खिलाने का लालच देकर पड़ोस में रहने वाली 8 साल की बच्ची को अपने घर बुलाता था। उसके साथ छेड़खानी करता था। बीते 6 जून की देर शाम बच्ची के घर वालों की सूचना पर पुलिस आरोपी को पकड़कर मगहर चौकी ले गई। रात में अबरार चौकी से फरार हो गया था।
यूपी के आगरा में कमला नगर में घर के बाहर युवक को गुरुवार देर रात रंगबाजों ने गोली मार दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात एल्विश उर्फ मुकुल पाराशर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी। गैंग के चार अन्य सदस्यों भी गिरफ्तार हुए हैं।
यूपी के फिरोजाबाद में शुक्रवार की भोर में 50 हजार के इनामी बदमाश राजू खान को मार गिराने के बाद शाम में बुलंदशहर में एक लाख के इनामी विनोद गडेरिया को ढेर कर दिया गया है। विनोद की नोएडा एसटीएफ के साथ मुठभेड़ हो गई।
यूपी में रोजाना छह एनकाउंटर हो रहे हैं। एक दिन पहले ही इसका ब्योरा जारी हुआ है। इस बीच फिरोजाबाद में एक और हाफ एनकाउंटर किया गया है। गोली मारकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में रिटायर बैंक कर्मी के मकान में चोरी के बाद मैगी पार्टी करने वाले गिरोह के सदस्य को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीन सदस्यों को पकड़ा है।