यूपी के हापुड़ के एक युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम पर पश्चिम बंगाल की युवती से हो गई। युवक और युवती ने एक दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का निर्णय लिया। फिर पश्चिम बंगाल से युवती यहां प्रेमी के घर पहुंच गई। इसको लेकर पश्चिमी बंगाल में युवती के परिजन ने मुकदमा दर्ज करा दिया।
भाजपा से निष्कासित कोमल गुर्जर ने बीजेपी विधायक कीरत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महापंचायत नहीं करने देने से आक्रोशित कोमल गुर्जर ने विधायक पर कई संगीन आरोप लगा दिए हैं। उन पर बच्ची से घिनौनी हरकत का आरोप लगाया है। अवैध संबंध का वीडियो होने का दावा किया है।
यदि इस समस्या का इलाज न किया जाए, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। जिन बच्चों की ज़िंदगी के शुरुआत में इलाज हो जाता है उनमें गंभीर लक्षण पैदा नहीं होते। पीकेयू अत्यंत दुर्लभ बीमारी है। मरीज साल-दो साल में एक या दो ही आते हैं। शिशु के इस जन्मजात रोग से 95 फीसदी माता-पिता अनजान होते हैं।
विवाद तब शुरू हुआ जब सुबह 11 बजे बिरहाना रोड की ओर खड़े मंडल के वाहनों से पुलिस लाउडस्पीकर और साउंड सिस्टम उतरवाने पहुंची। पुलिस का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन और शासन के निर्देश पर एक वाहन में 2 से अधिक लाउडस्पीकर नहीं लगाए जा सकते। पुलिस ने साउंड सिस्टम उतरवाया तो भीड़ जुट गई।
खिल्लन और संजय में मकान को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान अन्य परिजनों ने दोनों को शांत कराया और खिल्लन घर से बाहर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद उसने घर आकर संजय पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र की पारीछा कॉलोनी की रहने वाले रिंकू रायकवार के दोस्त का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह अपने बड़े भाई दिव्यांश और दोस्त भारत, चेतन और रिंकू के साथ पारीछा डैम में पार्टी मनाने गए थे। देर शाम सभी लोग नहाने लगे। इसी बीच रिंकू गहरे में चला गया और डूब गया।
मायावती ने कहा है कि कांग्रेस-भाजपा ने संविधान पर कभी अमल नहीं किया।RSS संविधान की प्रस्तावना से सोशलिस्ट एवं सेक्युलर शब्द हटाने में सफल नहीं होगी। उधर, बागपत में पति से झगड़े के बाद एक महिला ने पांच महीने की बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी।
गौरी ने पूर्वी को दूध पिला कर अपने पास सुला दिया। रात करीब 2 बजे जब उसकी नींद खुली तो देखा कि पूर्वी उसके बराबर नहीं है। गौरी ने बच्ची को इधर-उधर तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। वह सुबह होने तक बच्ची की तलाश में जुटी रही।
दिल्ली से 4 दर्जन से अधिक सवारियां लेकर जालौन जा रही एक लग्जरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 2 यात्री घायल हो गए। मृतकों में एक ज्ञात और दो अज्ञात हैं। अज्ञात यात्रियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हकीम के घर से करीब 300 से अधिक 312, 315 बोर के असलहों के साथ डीबीबीएल रायफल, पिस्टल मिलीं। बड़ी संख्या में कारतूस मिले, जिन्हें 20 बोरों में पुलिस कर्मी ले गए। पुलिस ने सलाउद्दीन, पत्नी, बेटी और एक युवक से पूछताछ के बाद सलाउद्दीन को हिरासत में लिया है। आशंका है कि यहां असलहे बनाकर सप्लाई हो रही थी।