भाजपा से निष्कासित कोमल गुर्जर ने बीजेपी विधायक कीरत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महापंचायत नहीं करने देने से आक्रोशित कोमल गुर्जर ने विधायक पर कई संगीन आरोप लगा दिए हैं। उन पर बच्ची से घिनौनी हरकत का आरोप लगाया है। अवैध संबंध का वीडियो होने का दावा किया है।
यूपी के सहारनपुर में भाजपा विधायक कीरत सिंह पर कई आरोप लगाने वाली भाजपा नेत्री कोमल चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कोमल चौधरी ने पाटी में भी शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर महापंचायत बुलाई थी।
योगी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने शुक्रवार को अगले विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर दो टूक कहा कि सपा ने दरवाजा बंद किया तो भाजपा के पास आया था। भाजपा दरवाजा बंद करेगी तो कहीं न कहीं जाएंगे।
गोरखपुर में तोड़फोड़ से पीड़ित दुकानदारों से मिलने पहुंचे सपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल का भाजपा नेताओं ने जबरदस्त विरोध किया। बुलडोजर लगाकर उनका रास्ता रोक दिया गया। इस दौरान दोनों दलों और कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक और छीना झपटी हुई। पुलिस मूकदर्शक बन देखती रही।
यूपी के बांदा में मौरंग लदे ट्रक को सीज करना एसडीएम को भारी पड़ गया है। पहले भाजपा विधायक ने ट्रकों को पकड़ने पर डांट लगाई। इसके बाद कुछ लोगों ने एसडीएम पर जानलेवा हमला कर दिया। उनकी कार को पलटने की भी कोशिश की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमेठी में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण में भाजपा विधायक सुरेश पासी के भतीजे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा बढ़ाते हुए ये कार्रवाई की है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के मद्देनजर भाजपा, सपा और कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। यूपी भाजपा ने12 जून और 13 जून को होने वाले भाजपा के सभी कार्यक्रम रद्द किया। वहीं, सपा ने अगले तीन दिनों के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।
वीडियो वायरल होने पर BJP से निकाले गए गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर का बड़ा बयान सामने आया है। अमर किशोर ने पार्टी की इस कार्रवाई को एक तरफा कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
यूपी में बीजेपी ने गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निकाल दिया गया है। पार्टी दफ्तर में महिला के साथ उनका वीडियो वायरल हुआ था। नोटिस के बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ऐक्शन हुआ है।
यूपी में भाजपा दरगाहों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों जैसे धार्मिक स्थलों के सामने चौपाल लगाएगी। इसके मााध्यम से अल्पसंख्यकों को लुभाने की कोशिश होगी। चौपालों पर ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने का कार्य किया जाएगा।