Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़BJP expelled Gonda district president Amar Kishor Kashyap his video with a woman in the party office went viral

बीजेपी ने गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर को निकाला, पार्टी दफ्तर में महिला संग वीडियो वायरल हुआ था

यूपी में बीजेपी ने गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निकाल दिया गया है। पार्टी दफ्तर में महिला के साथ उनका वीडियो वायरल हुआ था। नोटिस के बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ऐक्शन हुआ है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 11 June 2025 11:18 AM
share Share
Follow Us on
बीजेपी ने गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर को निकाला, पार्टी दफ्तर में महिला संग वीडियो वायरल हुआ था

यूपी में गोंडा के बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा के गोंडा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों में स्पष्टीकरण मांगा था। जिसका जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर बीजेपी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने गोंडा के बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पत्र लिखा है कि आप द्वारा भेजा गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

वायरल हुए थे दो वीडियो

आपको बता दें किभाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमें वह महिला को गले लगाते दिखे। यह वीडियो 12 अप्रैल का बताया गया। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पहली फुटेज में पार्टी कार्यालय के अंदर चार पहिया वाहन आता दिखा। जिलाध्यक्ष उसी वाहन से उतरते हैं। तभी एक आदमी गेट पर आता है और वह उससे बात करने लगते हैं। इसके बाद वाहन से एक महिला उतरती है। महिला को जिलाध्यक्ष कार्यालय में अंदर जाने के लिए इशारा करते हैं। वहीं दूसरी ओर वीडियो फुटेज में जिलाध्यक्ष सीढ़ियों के पास उस महिला को आलिंगन करते दिखाई दिए। इसके बाद इस वायरल वीडियो पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की सक्रिय महिला सदस्य को चक्कर आने पर सहारा दे रहे थे। कुछ लोग राजनीतिक दुर्भावनावश गलत तरीके से वीडियो वायरल किया।

ये भी पढ़ें:भाजपा जिलाध्यक्ष मेरे भाई जैसे, वायरल वीडियो को महिला ने बताया साजिश, कराई FIR

वीडियो वायरल होने पर महिला ने कराई थी एफआईआर

यही नहीं वीडियो दिख रही महिला ने वीडियो वायरल करने पर मुकदमा दर्ज कराया। महिला का कहना था कि वीडियो वायरल होने से उसके मान सम्मान को ठेस पहुंची है। महिला की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

नोटिस पर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला

इसके बाद वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के निर्देश पर उन्हें नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने अमर किशोर को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा। पार्टी को संतोषजनक नहीं जवाब नहीं मिलने पर उन्हें बीजेपी से निकाष्सित कर दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें