डुमरी में पंचायत सेवकों ने स्व. सुखलाल महतो की आत्महत्या के मामले में बीडीओ और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सचिव संघ ने चेतावनी दी कि यदि 30 जून तक कार्रवाई नहीं होती...
लखनऊ में रसूखदारों के कारण पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस की लचर कार्रवाई से खफा पत्नी ने भी गोमती में कूदकर जान दे दी है। दो अप्रैल को महिला ने किसी तरह पति को खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
यूपी के मैनपुरी में एक युवक पर लड़की पसंद नहीं होने के बाद भी उसी से शादी का दबाव बनाया जा रहा था। इससे परेशान युवक ने सुसाइड नोट फेसबुक पर पोस्ट कर फांसी लगा ली। उसने फेसबुक पर लिखा कि लड़की पसंद नहीं है फिर भी शादी का दबाव बनाया जा रहा है।
न मां सुनती थी, न पत्नी मानने को तैयार थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। मां-पत्नी के झगड़े इतने बढ़े कि युवक बुरी तरह परेशान हो गया। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे वह उसने अपने घर में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना को जिसने भी जाना-सुना वो हैरान रह गया।
बांदा के एक गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में लड़की वाले अपनी बेटी के लिए एक युवक को उसके घर देखने आए थे, तभी युवक की भाभी ने मवेशीबाड़े में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया।
लड़के की पहचान कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले आशुतोष प्रधान के तौर पर हुई है। वह अपने माता-पिता और बहन के साथ भेस्तान के विजयलक्ष्मी नगर इलाके में रहता था। घटना उस समय की है जब उसके माता-पिता बाहर केक खरीदने गए थे।
IIT में 10 फरवरी को आत्महत्या करने वाले पीएचडी छात्र अंकित यादव के मामले में आरोपित प्रोफेसर पारितोष सारथी सुब्रमण्यम की जांच पूरी हो गई है। संस्थान के निदेशक की ओर से गठित इंटरनल इंक्वारी कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर सौंप दी है। 22 जून को बोर्ड की बैठक होगी। इसमें आरोपी प्रोफेसर पर फैसला लिया जाएगा।
लड़की के पिता ने बताया कि दोपहर में महिला उनके घर आई थी। बेटी के रूम में चली गई। रूम अंदर से बंद हो गया। दोनों आपस में बातचीत कर रही थीं। कुछ देर बाद तेज-तेज बातचीत करने की आवाजें आने लगीं। दोनों के बीच कभी कभार ऐसे ही बातचीत होती थी, इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद महिला चली गई।
लखनऊ के तेलीबाग इलाके में एक साल से विवाहित महिला के साथ समलैंगिक संबंध में रह रही 19 वर्षीय युवती ने शुक्रवार दोपहर बाद अपने ही घर में फांसी लगा ली। एक घंटा पहले ही युवती के कमरे से निकलकर विवाहित महिला गई थी।