मां और पत्नी के बीच फंस गया युवक, कुछ न सूझा तो खुद को फांसी लगा कर ली आत्महत्या
न मां सुनती थी, न पत्नी मानने को तैयार थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। मां-पत्नी के झगड़े इतने बढ़े कि युवक बुरी तरह परेशान हो गया। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे वह उसने अपने घर में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना को जिसने भी जाना-सुना वो हैरान रह गया।

यूपी के बस्ती से हैरान कर देने वाली एक खबर आई है। यहां एक युवक अपनी मां और पत्नी के बीच फंस गया। न मां सुनती थी, न पत्नी मानने को तैयार थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। ये झगड़े इतने बढ़े कि युवक बुरी तरह परेशान हो गया। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे वह उसने अपने घर में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना को जिसने भी जाना-सुना वो हैरान रह गया। परिवारीजन से फंदे से उतारकर हर्रैया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
यह घटना बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के महादेवरी की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारम्भिक जांच में पारिवारिक कलह के चलते युवक के फंदे से लटकने की बात सामने आ रही है।
महादेवरी निवासी विकास गौड़ (25) पुत्र स्व. रामविनोद ने बुधवार की सुबह घर के छत में पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो शोर मचाया। आस-पड़ोस के लोग जुट गए। उसे फंदे से उतार तत्काल सीएचसी हर्रैया ले गए। यहां पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि विकास की पत्नी खुशबू और उनकी मां आरती के बीच पारिवारिक कलह थी। कलह के चलते बुधवार को सास-बहू में सुबह झगड़ा हुआ था। इससे परेशान होकर ही विकास ने फांसी लगा ली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।