उत्तराखंड में भारी बारिश ने बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे को सिरोबगढ़, नंदप्रयाग और भानेरोपानी में मलबे से अवरुद्ध किया। रास्ता बंद होने के बाद केदारनाथ यात्रा रुक गई है। मौके पर प्रशासन मौजूद है।
उत्तराखंड पंचायत चुनाव से लगी रोक हाई कोर्ट ने हटा दी है। इसके बाद आज चुनाव आयोग पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी करेगा। इसे लेकर तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं।
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एक जुलाई को भाजपा को विधिवत रूप से अध्यक्ष मिल जाएगा। भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय राज्यमंत्री हर्षवर्धन मल्होत्रा को आब्जर्वर नामित कर दिया है।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा हुआ है। एक टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिरा। इसमें18 यात्री थे। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
विकासनगर में तहसील पर कुछ सरकारी कर्मचारी ड्यूटी के वक्त ताश खेलते नजर आए। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।
उत्तराखंड में मॉनसून की भारी बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन का कहर बरपाया। आज भी कई इलाकों में अलर्ट है। भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं कई सड़कें बंद हैं।
आपातकाल को 50 साल पूरे हो चुके हैं। आपातकाल की काली छाया उत्तराखंड के देहरादून शहर पर भी पड़ी थी। यहां कई विपक्षी नेताओं को पकड़कर जेल में डाला गया।
बागेश्वर के शिक्षक चंद्र सिंह राठौर को आपातकाल के समय सन् 1975 को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। राठौर ने बताया कि इसलिए जेल हुई कि वे ऐसा साहित्य पढ़ते थे, जो तब की सरकार को नापसंद था।
उत्तराखंड में स्थित मां पूर्णागिरी धाम जाने वाला रास्ता रात में 12 घंटे के लिए बंद रहेगा। प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।
उत्तराखंड के रुड़की में एक शख्स ने अपनी मंगेतर को फोन करके शादी तोड़ दी। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर लड़के ने रिश्ता तोड़ा।