पृथ्वी शॉ अतीत में की गईं गलतियों से सबक लेकर क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं। गलत संगत, गलत फैसले, फिटनेस और अनुशासन की समस्याओं के चलते उनका करियर धमाकेदार आगाज के बाद भी ठहर गया। शॉ को गर्दिश के दिनों में महान सचिन तेंदुलकर के शब्द हौसला दे रहे, जिन्होंने उन्हें सही ट्रैक पर लौटने की सलाह दी है।
कभी भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे रहे पृथ्वी शॉ अब टीम इंडिया में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वजह रही खराब फिटनेस और अनुशासन की समस्या। अब वह सिर्फ क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं। उन्हें यह बात टीस देती है कि संघर्ष के दिनों में बड़े क्रिकेटरों ने उन्हें कॉल तक नहीं किया।
बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का मानना है कि उनका ध्यान भटक गया था और गलत संगत के कारण वह क्रिकेट से दूर हो गए थे। वह पहले आठ घंटे प्रैक्टिस करते थे लेकिन फिर वह 4 घंटे प्रैक्टिस करने लगे।
-टीम इंडिया से बाहर चल रहे साव ने एमसीए से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा -2017
पृथ्वी शॉ मुंबई क्रिकेट से नाता तोड़ना चाहते हैं और किसी अन्य से खेलने के इच्छुक हैं। यही कारण है कि उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से NOC की मांग की है। पृथ्वी शॉ अपने करियर की शुरुआत से मुंबई के लिए ही खेलते आ रहे थे।
टी-20 मुंबई लीग के सीजन 3 में पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त अंदाज में फॉर्म हासिल किया है। टीम इंडिया से लंबे वक्त से बाहर चल रहे शॉ ने रविवार को सूर्यकुमार यादव की टीम ट्रॉयंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ के खिलाफ 34 गेंद में 75 रन की पारी खेली। उनकी टीम ने सूर्या की टीम को 38 रन से हरा दिया। शॉ प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
आईपीएल 2025 फिर से शुरू होने वाला है। इससे पहले भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की एक पोस्ट ने हलचल मचाई है। शॉ ने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर लिखी है। उनकी बातों से उनके भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगा है।
रातोंरात मिली लोकप्रियता, स्टारडम को अच्छे-अच्छे नहीं पचा पाते हैं। और अगर यह कच्ची उम्र में मिल जाए तब तो खतरा और भी बड़ा होता है। एल शिवरामकृष्णन, पृथ्वी शॉ, विनोद कांबली ऐसे कुछ नाम हैं जो स्टारडम की चकाचौंध में खो गए। वैभव सूर्यवंशी खुशकिस्मत हैं कि उनके पास कोच के रूप में राहुल द्रविड़ हैं।
आईपीएल में यशस्वी जायसवाल का बल्ला कुछ खास नहीं कर पा रहा। अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने उन्हें खुला संदेश दिया है कि इससे पहले कि देर हो जाए, अपनी फॉर्म तलाश लो। क्रिकेट तुम्हें रुला भी सकता है, पृथ्वी शॉ को देख लो।
पृथ्वी शॉ में कभी भविष्य का सचिन तेंदुलकर देखा गया था। कई एक्सपर्ट तो उसमें सचिन, ब्रायन लारा और सहवाग तीनों का ही मिश्रण देखते थे। लेकिन भारत को 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाला कप्तान आज गुमनामी में खो गया है। एक पॉडकास्ट में मशहूर क्रिकेट एंकर तनय तिवारी ने शॉ को लेकर कई बातें कही है।