Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़t 20 mumbai league season 3 prithvi shaw explosive half century decimates suryakumar yadav s team

T20 मुंबई लीग : पृथ्वी शॉ की तूफानी पारी पड़ी सूर्यकुमार यादव की टीम पर भारी; 38 रन से हराया

टी-20 मुंबई लीग के सीजन 3 में पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त अंदाज में फॉर्म हासिल किया है। टीम इंडिया से लंबे वक्त से बाहर चल रहे शॉ ने रविवार को सूर्यकुमार यादव की टीम ट्रॉयंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ के खिलाफ 34 गेंद में 75 रन की पारी खेली। उनकी टीम ने सूर्या की टीम को 38 रन से हरा दिया। शॉ प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 9 June 2025 09:46 AM
share Share
Follow Us on
T20 मुंबई लीग : पृथ्वी शॉ की तूफानी पारी पड़ी सूर्यकुमार यादव की टीम पर भारी; 38 रन से हराया

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने टी-20 मुंबई लीग में शानदार शुरुआत की है। आईपीएल 2025 में भी नहीं दिखे शॉ ने रविवार को ऐसी तूफानी पारी खेली जो सूर्यकुमार यादव की टीम पर भारी पड़ी। प्लेयर ऑफ द मैच रहे पृथ्वी शॉ की 34 गेंद पर 75 रन की पारी की बदौलत नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में सूर्यकुमार यादव की ट्रॉयंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट आखिरी ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पैंथर्स ने 38 रन से जीत हासिल की।

पृथ्वी शॉ ने 34 गेंद में 75 रन की अपनी तूफानी पारी के दौरान 12 चौके और 3 छक्के जड़े। उन्हें हर्षल जाधव का अच्छा साथ मिला। जाधव ने 30 गेंद में 46 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर्स ने 6 विकेट पर 207 रन बनाए। श्रेयस गुरव ने 2, मिनाद मांजरेकर, परीक्षित वलसानगर और सूर्यांश शेडगे ने 1-1 विकेट हासिल किए।

जीत के लिए 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रॉयंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की पूरी टीम 19.5 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर सिद्धांत अधतराव ने 45 गेंद में 76 रन की शानदार पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 29 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। परीक्षि वलसानगर ने 20 और शिखर ठाकुर ने 11 रन बनाए। इन चारों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।

पैंथर्स की तरफ से प्रतीक मिश्रा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। राहुल सावंत के खाते में 2 विकेट आए। मुजम्मिल कादरी और गौरव जाधर ने 1-1 विकेट हासिल किए।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |
अगला लेखऐप पर पढ़ें