बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में संशोधन को लेकर महागठबंधन के बाद अब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी चुनाव आयोग से कई सवाल पूछे हैं। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग ये साफ करे कि मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया क्या है? इसके मापदंड क्या हैं? और किस आधार पर नाम हटाया या जोड़ा जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने पटना में 284 सदस्यीय टीम बनाई है। पारिजात सौरभ को पार्टी का पटना महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कई उपाध्यक्ष, सचिव और संरक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी की वीआईपी को दोबारा नाव सिंबल मिल गया है। वहीं, उपेंद्र कुशवारा की रालोमो और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का पुराना चुनाव चिह्न कायम रखा गया है।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर आरोप लगाते हुए पूछा है कि जिस मेडिकल कॉलेज के वो क्लर्क थे, उसके मालिक कैसे बन गए? और इस कॉलेज से कितने नेताओं के बच्चों ने मेडिकल की डिग्री ली है?
बिहार की राजनीति में परिवारवाद सिर्फ लालू यादव, चिराग पासवान या जीतन राम मांझी तक सीमित नहीं है। राज्य के कोने-कोने में पहले खुद, फिर बीवी या बच्चे और रिश्तेदारों को सांसद-विधायक बनाने वाले नेता फैले हुए हैं।
जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें नजर आ रहा है कि जन सुराज के नेता और कार्यकर्ता मंगल पांडेय के आवास के बाहर पहुंचे थे। जन सुराज के कार्यकर्ता मंगल पांडेय के सरकारी आवास के पास सड़क पर पहुंच गए। स्वास्थ्य मंत्री के घर के बाहर जन सुराज के कार्यकर्ता लगातार नारे लगाए जा रहे थे।
बिहार के दो-दो पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू यादव और राबड़ी देवी के छोटे बेटे और दस साल से सीएम-इन-वेटिंग चल रहे तेजस्वी प्रसाद यादव एक मामले में अपने पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से 20 कदम आगे निकल गए हैं।
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के सोशल मीडिया ज्ञान का जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मजाक उड़ाया है। जायसवाल ने जन सुराज की शिकायत साइबर थाने में की है कि उसके लोग बिहार भाजपा नाम के पेज से प्रशांत का प्रचार कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस हालत में वो खुद हैं। उनके और उनके परिवार पर परिवारवाद का आरोप लगता है। तो ऐसे में तेजस्वी यादव जैसे लोग चाहते हैं कि अगर नीतीश कुमार का लड़का राजनीति में आ जाए तो हमको यह कहने को हो जाएगा कि सभी के बच्चे हैं। हमाम में सब नंगे हैं।
यू-ट्यूबर मनीष कश्यप के कदम प्रशांत किशोर की तरफ बढ़ चले हैं। चर्चा है कि मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज पार्टी में शामिल होंगे। वो चनपटिया से फिर चुनाव लड़ना चाहते हैं। 2020 में वो निर्दलीय लड़कर तीसरे नंबर पर रहे थे।