Hindi Newsबिहार न्यूज़RJD Congress speaking Bangladeshis language Vijay Sinha angry voter survey question

राजद-कांग्रेस बांग्लादेशियों की भाषा बोलने लगे, वोटर सर्वे पर सवाल से विजय सिन्हा भड़के

बिहार में मतदाताओं के घर-घर जाकर हो रहे सर्वे पर विपक्ष सवाल उठा रहा है। इस बीच डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आरजेडी और कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग बांग्लादेशियों की भाषा बोलने लगे हैं।

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटनाSat, 28 June 2025 02:27 PM
share Share
Follow Us on
राजद-कांग्रेस बांग्लादेशियों की भाषा बोलने लगे, वोटर सर्वे पर सवाल से विजय सिन्हा भड़के

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग के मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण पर सियासी पारा गर्माया हुआ है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अब विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस पर संविधान विरोधी होने और संवैधानिक संस्था का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- राजद एवं कांग्रेस बंगाल की राह पर चल पड़े हैं। उनमें ममता बनर्जी की संगत का असर दिख रहा है। ये बांग्लादेशियों की भाषा बोलने लगे हैं।

विजय सिन्हा ने शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भारत का चुनाव आयोग पारदर्शिता और पवित्रता से वोटरों की पहचान करके मतदान शत प्रतिशत सुनिश्चित करना चाहता है। ऐसे में इन लोगों (आरजेडी-कांग्रेस) को बेचैनी क्यों हैं। ये लोकतंत्र के दुश्मन हैं और परिवारवाद को मजबूत करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:वोटर लिस्ट में संशोधन पर घमासान, तेजस्वी के बाद पीके ने चुनाव आयोग से पूछे सवाल

विपक्ष द्वारा वोटर के घर-घर सत्यापन का 2 साल का काम 25 दिन में कैसे पूरा होने के सवालों पर सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि सभी संवैधानिक संस्था के ज्ञाता यही हैं। राजद और कांग्रेस के नेताओं को न्यायालय में जाकर यह सवाल करना चाहिए। मगर ये वहां नहीं जाएंगे, क्योंकि उन्हें वहां से भगा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:वोटर वेरिफिकेशन पर घमासान में मांझी ने ली एंट्री, बताया- विपक्ष क्यों डर रहा
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले वोटर की खोज-खबर में आयोग, कैसे जुड़ेगा या कटेगा नाम?

डिप्टी सीएम ने नीतीश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में रोजगार की बहार है। अब बिहारी को बाहर जाने की जरूरत नहीं है, यहां स्वरोजगार का माहौल बन रहा है। अराजकता और जंगलराज से मुक्ति मिली है और बिहारियों का सम्मान बढ़ा है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें