अंकराशि: 25 जून का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जन्मतिथि से जानें अपना भविष्यफल
Numerology Horoscope 25 June 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 25 June 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 25 जून का दिन...
मूलांक 1- आज आपको फिट रहने के लिए दिन की शुरुआत किसी एक्टिविटी या एक्सरसाइज से करनी चाहिए। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा नहीं करें। आज आप अपने ज्ञान से लोगों को प्रभावित करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। आपका जीवनसाथी आज से इतना अद्भुत पहले कभी नहीं था। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में वृद्धि होगी।
मूलांक 2- आज आपको अपने प्रयासों का मनवांछित परिणाम मिलेगा। आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छा समय है। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे जीवन की कई परेशानियां पल भर में खत्म हो जाएंगी। किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
मूलांक 3- आज अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें। पैसों से जुड़ा कोई मसला आज सुलझ सकता है और आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। दोस्त और करीबी लोग आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएंगे। सिंगल जातकों की लाइफ में कोई खास शख्स आ सकता है। कोई भी नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले सीनियर्स की सलाह लें।
मूलांक 4: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए चीजों की अच्छी तरह से प्लानिंग बनाएं। ऑफिस की परेशानियों को घर लाने की कोशिश नहीं करें। घरेलू सुख-संपदा में वृद्धि होगी।
मूलांक 5: आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। अपनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। विदेश जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
मूलांक 6: आज सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और कोशिश करें कि आज आप ज्यादा खर्च नहीं करें। आपके परिवार के सदस्य मामूली बात पर भी पहाड़ बना सकते हैं। आज आपको कारोबार में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आज आपको कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 7- आज आपको उम्मीदों के अनुसार परिणाम मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन आपको खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। मानसिक शांति भी मिलेगी। आपकी आवेगपूर्ण टिप्पणियों के लिए आपकी कड़ी आलोचना हो सकती है। आज कार्यस्थल पर हर कोई आपसे प्यार करेगा और आपका सपोर्ट करेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी।
मूलांक 8- परिवार की परेशानियां आज दूर होंगी। अपनों का साथ मिलेगा। अगर आप पैसों से जुड़े किसी मामले में फंसे थे तो आज कोर्ट आपके पक्ष में फैसला सुनाएगा। आपको आर्थिक लाभ होगा। निवेश का लाभ मिलेगा। सिंगल जातकों के लिए किसी खास व्यक्ति का जीवन में आगमन हो सकता है। आज गुस्सा करने से बचें और वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।
मूलांक 9- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, पर मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय के साधन बढ़ सकते हैं।