जुलाई में इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, शनि समेत ये 5 ग्रह बदलेंगे चाल
July Horoscope 2025: जुलाई माह में शनि व मंगल समेत कई ग्रह अपनी स्थिति या चाल में परिवर्तन करेंगे। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने से कुछ राशियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जानें जुलाई माह की लकी राशियां-

July 2025 Lucky Zodiac Signs: ग्रहों की स्थिति के लिहाज से जुलाई का महीना खास रहने वाला है। जुलाई में न केवल सूर्य, शुक्र,बुध, मंगल व गुरु बल्कि शनि भी अपनी स्थिति में बदलाव करेंगे। पांच ग्रहों की स्थिति या चाल में होने वाला बदलाव मानव जीवन के साथ देश-दुनिया पर भी प्रभाव डालेगा। 09 जुलाई को गुरु मिथुन राशि में उदित होंगे। 13 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री होंगे। 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। 18 जुलाई को बुध कर्क राशि में वक्री होंगे और 24 जुलाई को बुध कर्क राशि में ही अस्त हो जाएंगे। 26 जुलाई को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का कन्या गोचर 28 जुलाई को होगा। जुलाई में बदलने वाली ग्रहों की चाल कई राशियों को शुभ फल प्रदान करेगी। इन राशि वालों को स्वास्थ्य, वित्त, करियर व पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जानें जुलाई महीने की लकी राशियां-
1. मेष राशि- जुलाई माह में मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्ध होगी। इस अवधि में आपकी परेशानियां और खर्चें कम हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावना है। इस अवधि में शुभ समाचार भी मिल सकता है।
2. कन्या राशि- जुलाई का महीना कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में तालमेल बना रह सकता है और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने की संभावना है। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापारियों को पार्टनरशिप से लाभ हो सकता है। हालांकि सेहत के मामले में थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। आपकी सभी बड़ी प्लानिंग सफल हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है।
3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। कामकाजी जीवन में कड़ी मेहनत से पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही आपकी आमदनी के साधन भी बढ़ सकते हैं। पुराने निवेशों से बड़ी कमाई हो सकती है। व्यापार के विस्तार की भी अच्छी संभावना है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। भाई-बहन के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिल सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी खत्म हो सकती हैं।