Hindi Newsधर्म न्यूज़Venus Transit in krittika nakshatra 2025 shukra nakshatra parivartan list of 3 zodiac signs

26 जून से सिंह समेत इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, सूर्य के नक्षत्र में शुक्र करेंगे एंट्री

Venus Nakshatra Transit: धन के दाता शुक्र अपने नक्षत्र में परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानें शुक्र का नक्षत्र गोचर किन राशियों के भाग्य में करेगा बढ़ोतरी और कराएगा लाभ।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 23 June 2025 08:43 AM
share Share
Follow Us on
26 जून से सिंह समेत इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, सूर्य के नक्षत्र में शुक्र करेंगे एंट्री

Shukra in krittika nakshatra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि और नक्षत्र में परिवर्तन करता है। ग्रहों के राशि या नक्षत्र परिवर्तन का देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। 26 जून को धन के कारक शुक्र कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं। शुक्र के सूर्य के नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों को शुभ फल मिलेंगे। इन राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ के साथ मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जानें शुक्र नक्षत्र परिवर्तन की लकी राशियां-

1. वृषभ राशि- शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्यवश कार्य बनेंगे। किसी पुराने निवेश से आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी अटके हुए धन की वापसी संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। दांपत्य जीवन मधुर होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पार्टनरशिप का भरपूर लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:18 जुलाई से इन 4 राशियों को लाभ के संकेत, बुध बदलेंगे अपनी चाल

2. सिंह राशि- शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों को सकारात्मक फल प्रदान करेगा। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की मिलने के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं। कार्यस्थल पर कोई नया प्रोजेक्ट या भूमिका मिल सकती है। इस अवधि में आप कोई सपना पूरा कर सकते हैं। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म हो सकती है।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शुक्र नक्षत्र गोचर अनुकूल रहने वाला बै। इस समय भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में खुशहाली आएगी। काम-कारोबार में उन्नति के संकेत हैं। यात्रा फलदायी साबित होगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे।

ये भी पढ़ें:सावन से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, प्रसन्न होंगे भगवान शिव

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें