Surya Gochar: 16 जुलाई से इन 3 राशियों की होगी चांदी, सूर्य करेंगे कर्क राशि में एंट्री
Surya Rashi Parivartan: सूर्य का कर्क गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। सूर्य के कर्क राशि में आने से इन राशियों को नौकरी व व्यापार में सफलता मिलने के साथ धन लाभ हो सकता है। जानें सूर्य गोचर की लकी राशियां-

Surya Gochar 2025 July: ग्रहों के राजा सू्र्य को आत्मा, पिता, मान-सम्मान व साहस आदि का कारक माना गया है। हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य है। सूर्य व चंद्रमा के बीच मित्रता का भाव है। सूर्य के कर्क राशि में आने से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। वित्त, मान-सम्मान व करियर में वृद्धि हो सकती है। जानें सूर्य का कर्क गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लकी।
1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को सूर्य गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। नौकर पेशा करने वालों को पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।
2. सिंह राशि- सूर्य का कर्क राशि में गोचर सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। बेरोजगार लोगों की नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। धन लाभ के संकेत हैं। करियर में उन्नति मिलने की संभावना है।
3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का कर्क गोचर लाभकारी रहने वाला है। नौकरी पेशा करने वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में सुख-समृद्धि व सफलता आ सकती है। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी।