छात्रा बीए सेकेंड ईयर का रिजल्ट सही कराने के लिए अपने शिक्षण संस्थान में गई थी, जहां उसकी खुद को वहीं का कर्मचारी बताने वाले एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि कर्मचारी ने छात्रा से रिजल्ट संशोधन के नाम पर 10 हजार रुपये भी वसूल लिए।
13 साल की किशोरी मेडिकल में भर्ती थी। यहीं पर दूसरा मरीज भी भर्ती था। उसके साथ उसका भाई रोहित तीमारदार था। किशोरी रात में बाथरूम गई थी। इसी दौरान मौका देखकर रोहित भी वहां पहुंच गया। उसने किशोरी से रेप किया था। इस घटना के बाद से किशोरी सदमे में है।
आगरा में 9 साल की एक बच्ची ने कथित तौर पर गोद लेने वाली अपनी मां पर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। बच्ची ने किसी तरह भागकर एक राहगीर से अपना दर्द साझा किया था। राहगीर ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुंहबोली मां को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची ने कुछ और नाम लिए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे। पड़ोसी बहलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अबरार अहमद नाम का ये आरोपी टॉफी खिलाने का लालच देकर पड़ोस में रहने वाली 8 साल की बच्ची को अपने घर बुलाता था। उसके साथ छेड़खानी करता था। बीते 6 जून की देर शाम बच्ची के घर वालों की सूचना पर पुलिस आरोपी को पकड़कर मगहर चौकी ले गई। रात में अबरार चौकी से फरार हो गया था।
महिला ने बताया उनकी बेटी का 5 साल पहले हरदोई के युवक से प्रेम संबंध था। तब बेटी नाबालिग थी। परिवारवालों ने आरोप लगाया कि युवक उसे बहलाकर साथ ले गया है। आरोप यह भी लगा कि युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ रेप किया था।
खुद की जान देने वाले शख्स के पिता ने बताया कि रिश्तेदार 28 मई को उनके घर आया था। मौका पाकर उसने उनके बेटे की पत्नी से रेप किया। जब बेटे को इसकी जानकारी हुई तो वह अवसाद में आ गया। वह बुरी तरह परेशान हो गया था। इसी परेशानी में 30 मई की सुबह उसने विषाक्त का सेवन कर लिया।
प्रोफेसर पुलिस कार्रवाई के बाद से जेल में बंद है। छात्रा ने शनिवार को कालेज के प्लांट पैथोलाजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दुष्यंत कुमार पर आरोप लगाया था कि फर्स्ट इयर में असिस्टेंट प्रोफेसर ने वाह्य रोग विज्ञान पढ़ाने के दौरान उसके साथ छेड़खानी की थी। वह वीडियो कॉल कर कपड़े उतारने को कहता था।
युवती की दुकान पर आकर अभिनन्दन ने कुछ सामान नोट कराया था। भीड़ अधिक होने के चलते अभिनन्दन ने शाम को घर सामान पहुंचाने के लिए कहा था। जिसके लिए युवती ने हामी भर दी। युवती जब उसके घर पहुंची तो सामान रखने के बहाने अंदर बुलाकर उसने उसके साथ रेप किया।
पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता पिता-पुत्री के संबंधों का हवाला देती रही लेकिन पिता ने नहीं सुनीं। रेप के बाद आरोपी ने बेटी को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी पीड़िता ने फोन कर मां को जानकारी दी। महिला घर पहुंची और बेटी को लेकर थाने पहुंची।