Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़minor rape victim in meerut medical college in shock family took her home next date for operation taken

मेडिकल कॉलेज में रेप की शिकार नाबालिग सदमे में, परिवारवाले घर ले गए; ऑपरेशन की अगली तारीख ली

13 साल की किशोरी मेडिकल में भर्ती थी। यहीं पर दूसरा मरीज भी भर्ती था। उसके साथ उसका भाई रोहित तीमारदार था। किशोरी रात में बाथरूम गई थी। इसी दौरान मौका देखकर रोहित भी वहां पहुंच गया। उसने किशोरी से रेप किया था। इस घटना के बाद से किशोरी सदमे में है।

Ajay Singh प्रमुख संवाददाता, मेरठTue, 24 June 2025 01:54 PM
share Share
Follow Us on
मेडिकल कॉलेज में रेप की शिकार नाबालिग सदमे में, परिवारवाले घर ले गए; ऑपरेशन की अगली तारीख ली

Rape with Minor Girl in Medical College: मेरठ के मेडिकल अस्पताल में 13 साल की बच्ची से दूसरे मरीज के तीमारदार ने दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी। घटना के बाद से बच्ची की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह सदमे में है। पुलिस भी पीड़िता के बयान नहीं कराई पाई है। परिजन, बच्ची को घर ले गए हैं और अब ऑपरेशन की अगली तारीख ली जाएगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। घटना को लेकर मेडिकल की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की लापरवाही साफ तौर पर सामने आई है। रात्रि के समय कोई निगरानी नहीं रखी गई।

बता दें कि इंचौली के एक गांव निवासी 13 साल की किशोरी मेडिकल में भर्ती थी। यहीं पर दूसरा मरीज भी भर्ती था। उसके साथ उसका भाई रोहित तीमारदार था। किशोरी शनिवार रात बाथरूम गई थी। इसी दौरान रोहित ने किशोरी से रेप किया था।

ये भी पढ़ें:मेडिकल कॉलेज में भर्ती किशोरी के साथ दरिंदगी, तीमारदार ने बाथरूम में किया रेप

फुटेज में दिख रहा आरोपी

पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की वीडियो फुटेज की जांच की। बच्ची देर रात बाथरूम की ओर जाती दिख रही है। पीछे-पीछे आरोपी भी जाता दिखाई दे रहा है। इसके कुछ देर बाद आरोपी वापस आया था। करीब 15 मिनट वह बाथरूम में रहा। इसी दौरान रेप किया गया। पुलिस ने वीडियो फुटेज को सुरक्षित कराया है। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं। सवाल है कि रात्रि के समय जो स्टाफ ड्यूटी पर था, वो आखिर कहां था?

...तो नहीं होती दुष्कर्म की घटना

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अधिकांश विभागों के मेल-फीमेल वार्ड बराबर-बराबर में हैं। इन वार्डों को अलग-अलग करने के पीछे मंशा थी कि किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो। ह्ड्डी रोग विभाग में मेल-फीमेल वार्ड की दूरी ज्यादा नहीं होने की वजह से 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। घटना शनिवार रात की है, यहां बालिका से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बालिका का मेडिकल कराया। रविवार शाम आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

निगरानी बढ़ाई, कमेटी गठित

मामले की जांच को तीन चिकित्सकों की कमेटी बनाई गई है। सभी सीसीटीवी कैमरे चल रहे थे जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

ये भी पढ़ें:शादी के 2 महीने बाद बदले पति के तेवर, गुड न्यूज आते ही पत्नी से करने लगा ये मांग

सपा कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज में पीड़िता से मिले

सपा नेताओं का दल सोमवार दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचा। उन्होंने यहां भर्ती रोगी के साथ दुष्कर्म की घटना की निंदा की। वह दुष्कर्म पीड़िता से मिले और उनके परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। एसएसपी से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दुष्कर्म पीड़िता एवं उनके परिजनों से मिलने वालों में सरदार जीतू सिंह नागपाल, संगीता राहुल, नेहा गौड़, आस मोहम्मद आदि रहे।

क्या बोली पुलिस

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वीडियो फुटेज मिल गई है, जिसमें आरोपी बच्ची के पीछे जाता दिख रहा है। इस वीडियो फुटेज को सुरक्षित कराया है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें