यूपी के सुलतानपुर जिले में कोतवाली से बाइक गायब होने पर दरोगा और सिपाही सस्पेंड हो गए हैं। जानकारी होने पर एसपी ने चौकी प्रभारी अमहट व बीट के सिपाही पर कार्रवाई की है।
समय से पहले दस्तक देने के बाद मानसून सुस्त पड़ गया है। सूबे में बारिश कुछ जिलों तक ही सीमित है। बाकी में फुहारें ही पड़ रही हैं। उधर, यूपी पुलिस के लिए गुड न्यूज है। उन्हें अब हफ्ते में एक दिन साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। नई व्यवस्था से पुलिसकर्मियों को काफी राहत मिलेगी।
यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अब साप्ताहिक अवकाश मिल सकेगा क्योंकि विभाग को बड़ी संख्या में आरक्षी मिले हैं।फोर्स की कमी के चलते अभी तक ऐसा नहीं हो पाता था।
UP Police SI Vacancy 2025: नई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर प्रशासन से कुछ बिंदुओं पर संस्तुति मिलना बाकी है। लिहाजा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सब इंस्पेक्टर सीधी भर्ती की प्रक्रिया पहले शुरू कर सकती है। इस बार आयु सीमा में तीन साल अतिरिक्त छूट मिलेगी।
आगरा की मीनाक्षी नियुक्ति पत्र लेकर पुलिस लाइन पहुंची और दस्तावेज जमा कराए। इसी दौरान जांच में लगे पुलिस अधिकारियों को नियुक्ति पत्र फर्जी होने का शक हुआ। इसकी गहनता से जांच की गई। पुलिस ने मीनाक्षी से भी सख्ती से पूछताछ की। अंत में उसकी पोल खुल गई। हकीकत सामने आई तो सब दंग रह गए।
अबरार अहमद नाम का ये आरोपी टॉफी खिलाने का लालच देकर पड़ोस में रहने वाली 8 साल की बच्ची को अपने घर बुलाता था। उसके साथ छेड़खानी करता था। बीते 6 जून की देर शाम बच्ची के घर वालों की सूचना पर पुलिस आरोपी को पकड़कर मगहर चौकी ले गई। रात में अबरार चौकी से फरार हो गया था।
आरोप है कि सड़क पर उल्टी दिशा से आ रहे दरोगा ने कर्नल की कार में टक्कर मार दी। कर्नल ने इसका विरोध किया तो दरोगा गुस्से से भड़क गए। उन्होंने पत्नी और बेटी के सामने कर्नल को कई तमाचे जड़े। जिस वक्त यह सब हो रहा था चौराहे पर ट्रैफिक के पुलिस कर्मी भी थे लेकिन किसी ने कर्नल को बचाने की कोशिश नहीं की।
यूपी पुलिस के लिए यह एक गेम चेंजर मौका बनने जा रहा है। पुलिस कांस्टेबलों की सबसे बड़ी भर्ती के बाद सबसे बड़ी ट्रेनिंग शुरू हो गई है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद यूपी के सभी थानों को 25-25 नए सिपाही मिल जाएंगे। ये सिपाही अगले 30-40 सालों तक अपनी सेवाएं देंगे।
ठगी के शिकार हुए 4 युवकों में पहले कोई संबंध नहीं था। एक-एक कर ठगी का शिकार होने के बाद एक दूसरे से मुलाकात कर अपनी जानकारी साझा की। पता चला कि सबसे पहले उसने खोराबार के एक युवक से दोस्ती की और फिर ब्लैकमेल करके 50 हजार रुपये वसूल लिए।
यूपी में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से जीरो टालरेंस की नीति के तहत पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है। हर रोज औसतन छह एनकाउंटर हो रहे हैं। इन एनकाउंटरों में आठ साल में 234 अपराधी मार गिराए गए हैं।