Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Horoscope 29 June- 5 July 2025 aries to pisces Saptahik Rashifal bhavishyafal Future Predictions

Weekly Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 29 जून-5 जुलाई तक का समय? जानें पंडित जी से

Weekly Horoscope 29 June-5 July 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 29 जून-5 जुलाई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 27 June 2025 08:01 AM
share Share
Follow Us on
Weekly Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 29 जून-5 जुलाई तक का समय? जानें पंडित जी से

Weekly Horoscope 29 June-5 July 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 29 जून-5 जुलाई तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि- मेष राशि का स्वास्थ्य पहले से सुधर चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार आपका अच्छा है। जीवनसाथी के साथ जो आपकी दूरी चल रही है वो तालमेल बढ़ गया है। सप्ताह की शुरुआत में भावुकता पर काबू रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। मध्य में स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। शत्रु उपद्रव भी संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। अंत बहुत आनंददायक होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। पूरा सप्ताह मिला जुला रहेगा लेकिन अंत बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:जुलाई में मंगल का कन्या गोचर: इन 3 राशियों के लिए शुभ संकेत

वृषभ राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मध्य में लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। अंत में भावुकता पर काबू रखें। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। सप्ताह थोड़ा परेशानी भरा दिख रहा है कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन बचकर पार करें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। एक रौब-रुआब आपके अंदर बना हुआ है। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा लेकिन नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यापारिक स्थिति थोड़ी रुक-रुक कर अच्छी होगी। मध्य में गृह कलह के संकेत हैं। अंत में भावुकता पर काबू रखना और लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करना अच्छा होगा। सूर्य को जल देते रहें।

कर्क राशि- त्वचा से संबंधित परेशानी संभव है या नसों से संबंधित परेशानी हो सकती है। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश मत करिएगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। मध्य में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। अंत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। कलह से बचें। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में बुध गोचर, 6 जुलाई तक इन 4 राशियों को लाभ के संकेत

सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में घबराहट, बैचेनी बनी रहेगी कोई खास दिक्कत नहीं होगी। मध्य में धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। अंत में व्यावसायिक सफलता का योग बनेगा। किया गया पराक्रम सफल होगा। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। मध्य में नायक-नायिका की भांति चमकेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन अभी निवेश मत करिएगा। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि- स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। सप्ताह की शुरुआत में आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। मध्य में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। अज्ञात भय सताएगा। अंत में सितारों की तरह चमकेंगे। जो जरूरत होगा वो मौजूद होगा। एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि- सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। पिता से थोड़ी दूरी रहेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बाकी व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापारिक रूप से कोई नई शुरुआत न करें। मध्य में आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। अंत में मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। बचकर पार करें। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

धनु राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। सरकारी तंत्र का भरपूर साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा मान-हानि का संकेत है। यात्रा में कष्ट संभव है। बचकर पार करिए। मध्य में व्यावसायिक सफलता का प्रबल योग बनेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समय। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि- स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। एक अच्छी स्थिति की ओर बढ़ते जा रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। मध्य सामान्य हो जाएगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। सप्ताह के अंत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:सावन माह में किन 5 राशियों को मिलेंगे शुभ फल? जानें पंडित जी से

कुंभ राशि- स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। बस जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्य चोट-चपेट लगने वाला या किसी परेशानी में डालने वाला होगा। अंत फिर सामान्य हो जाएगा और अच्छे दिनों की ओर आगे बढ़ेंगे। मिला जुला सप्ताह दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। लेकिन थोड़ा परेशान जरूर रहेंगे। मध्य में जीवन आनंददायक रहेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। अंत थोड़ा खराब होगा। चोट-चपेट लगने वाला होगा। किसी परेशानी में डालने वाला होगा। कोई रिस्क न लें। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें