Hindi Newsधर्म न्यूज़Mangal gochar in kanya rashi Mars Transit in virgo mangal rashi parivartan 2025 july

28 जुलाई से मंगल इन 3 राशियों का खूब करेंगे कल्याण, मिलेगी तरक्की व होगा धन लाभ

Mangal Rashi Parivartan: ग्रहों के सेनापति मंगल जुलाई में अपनी राशि में बदलाव करेंगे। मंगल जुलाई में कन्या राशि में गोचर करेंगे। मंगल के राशि में आने से कुछ राशि वालों का गोल्डन पीरियड शुरू हो सकता है। जानें मंगल गोचर के बारे में।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 26 June 2025 10:10 AM
share Share
Follow Us on
28 जुलाई से मंगल इन 3 राशियों का खूब करेंगे कल्याण,  मिलेगी तरक्की व होगा धन लाभ

Mangal ka Kanya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, भूमि व वीरता आदि का कारक माना गया है। जब भी मंगल का राशि परिवर्तन होता है, जो देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। भूमि पुत्र मंगल 28 जुलाई को कन्या राशि में रात 08 बजकर 11 मिनट पर प्रवेश करेंगे और 12 सितंबर तक कन्या राशि में गोचर करते रहेंगे। मंगल के कन्या राशि में आने से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और धन लाभ के योग बनेंगे। जानें मंगल गोचर से किन राशियों का आएगा अच्छा समय।

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अति उत्तम रहने वाला है।

ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में बुध गोचर, 6 जुलाई तक इन 4 राशियों को लाभ के संकेत

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए मंगल का कन्या गोचर अनुकूल रहने वाला है। इस अवधि में आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन से सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। कुटुंबों में वृद्धि होगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है।

ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार सूर्य अस्त होने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

3. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए मंगल गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय कुछ लोगों को कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। रुके हुई रकम या धनराशि वापस मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। कार्यस्थल पर तरक्की मिलने के संकेत हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें