Hindi Newsधर्म न्यूज़horoscope Mercury Transit in Pushya Nakshatra 2025 budh nakshatra gochar

शनि के नक्षत्र में बुध की एंट्री, 6 जुलाई तक इन 4 राशियों की रहेगी चांदी, होगा लाभ ही लाभ

Budh pushya nakshatra gochar: बुध शनि के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। बुध के पुष्य नक्षत्र में आने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी लेकिन कुछ भाग्यशाली राशियों पर बुधदेव की कृपा बरसेगी। जानें बुध नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 26 June 2025 07:53 AM
share Share
Follow Us on
शनि के नक्षत्र में बुध की एंट्री, 6 जुलाई तक इन 4 राशियों की रहेगी चांदी, होगा लाभ ही लाभ

Budh nakshatra gochar: ग्रहों के राजकुमार बुध ने 25 जून को सुबह 05 बजकर 08 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं और 6 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। बुध को वाणी, व्यापार व बुद्धि आदि का कारक माना गया है। बुध के पुष्य नक्षत्र में आने से कुछ राशियों को धन में वृद्धि व करियर में उन्नति देखने को मिल सकती है। इस अवधि में ये राशियां व्यापारिक रूप से भी अच्छी स्थिति में आएंगी। जानें बुध के पुष्य नक्षत्र गोचर से किन राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम।

1. वृषभ राशि- बुध के पुष्य नक्षत्र गोचर से वृषभ राशि वालों को वित्त व व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत हैं। इस समय आप महत्वपूर्ण फैसला लेने में सफल रहेंगे। व्यापार में विस्तार की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहने वाला है। धन का आगमन होगा। नौकरी में अपनी क्षमता दिखाने के अवसर सामने आएंगे।

2. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए बुध नक्षत्र गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपके सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अटके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपके प्रदर्शन की ऑफिस में तारीफ हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार सूर्य अस्त होने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए बुध का शनि के नक्षत्र में गोचर शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को पार्टनरशिप से लाभ के संकेत हैं। व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन के बीच बैलेंस बनाएंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी।

4. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए बुध का पुष्य नक्षत्र गोचर अनुकूल रहने वाला है। इस अवधि में आप अपनी योजनाओं में सफलता पाएंगे। व्यापार करने वालों को आर्थिक लाभ होगा। इस समय आपके बैंक-बैलेंस में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह समय खास रहने वाला है।

ये भी पढ़ें:साल भर बाद सूर्य की राशि में बुध की एंट्री, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें