Budh Gochar: साल भर बाद सूर्य की राशि में बुध की एंट्री, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी
Budh Gochar: बुध एक निश्चित समय में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। बुध जल्द ही सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के सिंह गोचर से कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Mercury Transit 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध को वाणी, व्यापार, तर्क व बुद्धि आदि का कारक माना गया है। बुध समय-समय पर अपनी चाल या राशि में बदलाव कर सभी 12 राशियों पर असर डालते हैं। बुध करीब साल भर बाद अगस्त में सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य की सिंह राशि में बुध के आने से कुछ राशियों को व्यक्तिगत व व्यावसायिक रूप से अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। इन भाग्यशाली राशियों की धन की स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। जानें बुध का सिंह गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लकी।
1. तुला राशि- बुध का गोचर तुला राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। बुध के प्रभाव से आपके धन में वृद्धि के संकेत हैं। बैंक-बैलेंस में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। कार्यों की विघ्न-बाधाएं समाप्त होंगी। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य या प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है।
2. वृश्चिक राशि- बुध गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए लकी रहने वाला है। इस अवधि में आप कामकाज में वृद्धि देखेंगे। कारोबार में विस्तार के योग हैं। लिखने-पढ़ने के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पुरस्कार मिल सकता है। उच्चाधिकारी आपके प्रदर्शन से खुश होंगे। वित्त में सुधार होगा।
3. मीन राशि- बुध का राशि परिवर्तन मीन राशि के लिए शुभ साबित हो सकता है। बुध के प्रभाव से आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कोर्ट-कचहरी में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी पेशा करने वालों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। किसी खास पद या भूमिका के लिए आपका चुनाव हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।