9 जुलाई को गुरु उदय से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, शुरू होगा अच्छा समय
Jupiter Rise: ज्योतिष गणना के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति उदित होकर कुछ भाग्यशाली राशियों को शुभ फल प्रदान करेंगे। गुरु के प्रभाव से इन राशि वालों को आर्थिक उन्नति, तरक्की व व्यावसायिक विस्तार मिल सकता है। जानें गुरु उदय की लकी राशियां-

Guru Uday lucky zodiac signs: वैदिक पंचांग के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति के अस्त व उदय का प्रभाव मानव जीवन पर सीधा प्रभाव डालता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत नजदीक पहुंच जाता है, तब अस्त होता है और जब सूर्य से दूर हो जाता है तो उदित हो जाता है। इस समय गुरु ग्रह अस्त अवस्था में हैं और 09 जुलाई को उदित होंगे। गुरु के उदित होने से कुछ राशियों को आर्थिक स्थिति, करियर व पारिवारिक जीवन में अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जानें गुरु उदय से किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ।
वृषभ राशि- गुरु का उदित होना वृषभ राशि वालों को अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। गुरु के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे और रुके हुए धन की वापसी हो सकती है। मानसिक शांति मिलेगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए गुरु उदय सकारात्मक परिणाम प्रदान करने वाला सिद्ध हो सकता है। गुरु उदय से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आय के नए सोर्स बनेंगे और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसों की प्राप्ति होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। किसी खास पद या प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं।
3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए गुरु का उदय लाभकारी माना जा रहा है। गुरु के उदय से आपको नौकरी-चाकरी में अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वालों को अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों का भाग्य साथ देगा। व्यक्तित्व चमकेगा। व्यापार में विस्तार के योग हैं। बिजनेस करने वालों को पार्टनरशिप के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। अटके हुए काम सफल होंगे।