Sawan 2025: सावन में कुंभ समेत किन 5 राशियों का बदलेगा समय? जानें पंडित जी से
Sawan 2025 horoscope: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। सावन में कुछ ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। जानें सावन माह की लकी राशियां-

Sawan 2025 Horoscope: सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है। इस माह में देवों के देव महादेव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल सावन 11 जुलाई प्रारंभ होकर 09 अगस्त तक रहेगा। मान्यता है कि सावन में भक्ति भाव से भगवान शंकर की पूजा करने व सोमवार व्रत करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होगी। पंडित ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सावन माह में सूर्य, मंगल व शुक्र अपनी राशि में बदलाव करेंगे। सावन में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों को ग्रह गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें पंडित जी से सावन का महीना किन पांच राशियों के लिए रहेगा शुभ।
1. वृषभ राशि- सावन में वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में उन्नति मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे।
2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को सावन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों की अड़चनें दूर होंगी और सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन पहले से बेहतर होगा। संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं। प्रेम व संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा।
3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए सावन माह उन्नति के रास्ते खोलेगा। इस अवधि में नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। शत्रु परास्त होंगे। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है।
4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को सावन माह में धन संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कारोबार में उन्नति के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। समाचार के माध्यम से शुभ संदेश मिलेगा। व्यापार व प्रेम-संतान अच्छा रहेगा।
5. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए सावन का महीना अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी पेशा करने वालों को लाभ मिलेगा। कुछ जातकों की रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। सेहत भी आपके पक्ष में रहेगी।