Hindi Newsधर्म न्यूज़kis rashi par shani ki dhaiya chal rahi hai how to please lord shani during shani dhaiya

Shani Dhaiya Upay: इन 2 राशियों पर चल रही है शनि ढैय्या, जानें कैसे करें शनिदेव को प्रसन्न

How to please shani dev: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म फलदाता व न्याय देवता माना गया है। शनि की ढैय्या ढाई साल तक चलती है। इस दौरान व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानें किन राशियों पर चल रही शनि ढैय्या व शनि उपाय-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 25 June 2025 10:50 AM
share Share
Follow Us on
Shani Dhaiya Upay: इन 2 राशियों पर चल रही है शनि ढैय्या, जानें कैसे करें शनिदेव को प्रसन्न

Shani dhaiya upay in hindi: शनि के मीन राशि में होने के कारण इस समय सिंह व धनु राशि पर शनि ढैय्या चल रही है। शनि ढैय्या की अवधि ढाई वर्ष की होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि जब जन्म कुंडली के चौथे या आठवें भाव में गोचर करते हैं, तो इसे शनि ढैय्या कहा जाता है। शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों को मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी व सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ढैय्या के दौरान कुछ उपायों को करने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। जानें शनि ढैय्या के दौरान शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें।

शनि ढैय्या के उपाय-

1. शनि ढैय्या के दौरान शनि की पीड़ा से बचने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को दान करना चाहिए। अगर कोई दान करने वाला व्यक्ति न मिले तो इसे पीपल के पेड़ के नीचे रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें:साल भर बाद सूर्य की राशि में बुध की एंट्री, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

2. शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल से शनिदेव का अभिषेक करने से विशेष लाभ होता है।

3. शनि ढैय्या से पीड़ित राशि वालों को शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शनि दर्शन करना चाहिए और शनि मंत्रों का 108 बार जाप करना चाहिए।

4. शनि ढैय्या के दौरान शनि पीड़ा से बचने के लिए काली गाय की सेवा करनी चाहिए।

5. शनिवार के दिन भगवान शंकर व हनुमान जी की विधिवत पूजा करने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

ये भी पढ़ें:9 जुलाई को गुरु उदय से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, शुरू होगा अच्छा समय

6. शनि दोष या शनि पीड़ा कम करने के लिए शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजें, काली उड़द, काला वस्त्र, चमड़े के जूते, सरसों का तेल व काले तिल का दान करना लाभकारी माना गया है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें