Hindi Newsधर्म न्यूज़kal ka Rashifal 1 July 2025 aries to pisces Horoscope Tomorrow bhavishyafal Future Predictions

Rashifal: 1 जुलाई का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

Horoscope Tomorrow 1 July 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 1 जुलाई 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 30 June 2025 02:39 PM
share Share
Follow Us on
Rashifal: 1 जुलाई का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

Horoscope 1 July 2025, राशिफल 1 जुलाई 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 1 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 1 जुलाई 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और कौन-सी राशियां रहें सतर्क। जानें मंगलवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा-

मेष राशि- आज आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। भाई-बहनों की मदद से आज आपको धन लाभ होगा। परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग की सलाह आपके काम आएगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए सचमुच कुछ खास करेगा।

ये भी पढ़ें:मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 29 जून-5 जुलाई तक का समय? जानें

वृषभ राशि- आज आप माता-पिता की सहयोग से धन प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को विस्तार मिल सकता है। व्यस्त जिंदगी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने पसंदीदा काम कर पाएंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि- आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को आज मनचाहा परिणाम मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा करने वालों को तरक्की मिल सकती है। आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे।

कर्क राशि- माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन के खर्च की अधिकता के कारण मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सकारात्मक नजरिया आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने पसंदीदा काम कर पाएंगे। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि- आज आपको अपने दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं डालना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर धन पर चर्चा कर सकते हैं और अपने भविष्य के लिए अपने धन की योजना बना सकते हैं। अपने परिवार को उचित समय दें। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ प्यार करने का भरपूर समय मिलेगा, लेकिन सेहत खराब हो सकती है।

कन्या राशि- आज आपको अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए। शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए अपने दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला राशि- आज आपके स्वभाव में विनम्रता बनी रहेगी। अगर आप पैसों से जुड़े किसी मामले में फंसे थे तो आज कोर्ट आपके पक्ष में फैसला सुनाएगा। इससे आपको आर्थिक लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की मदद से आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को गलत समझ सकते हैं, जिसके कारण आप पूरे दिन परेशान रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें:मुख्य द्वार से जुड़ी इन 7 बातों का रखें ध्यान, घर आएगी सुख-समृद्धि

वृश्चिक राशि- आज आपको निराशा से बचना चाहिए और कार्यस्थल पर अपना टैलेंट दिखाने से पीछे नहीं हटना चाहिए। दोस्त आपका दिन खुशनुमा बना देंगे क्योंकि वे शाम के लिए कुछ रोमांचक प्लानिंग बनाएंगे। कार्यस्थल पर दिन को शानदार बनाने में आपकी एनर्जी आपका सपोर्ट करेगी। आज आप अपने जीवन का सबसे अच्छा समय अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे।

धनु राशि- आज आपको किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप पैसों से जुड़े किसी मामले में फंसे थे तो आज कोर्ट आपके पक्ष में फैसला सुनाएगा। इससे आपको आर्थिक लाभ होगा। दिन के अंत में व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है।

मकर राशि- आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें। आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी दूर हो सकती है।

कुंभ राशि- आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए और ऑफिस में सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें। आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। जीवनसाथी का साथ व स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। करियर में लाभकारी बदलाव लाएंगे। व्यापारियों को व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:सावन माह में किन 5 राशियों को मिलेंगे शुभ फल? जानें पंडित जी से

मीन राशि- आज आपको महत्वपूर्ण फैसला लेते समय दूसरों की फीलिंग्स का ध्यान रखना चाहिए। आपको मानसिक तनाव भी देगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। आज कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात किसी अद्भुत व्यक्ति से हो सकती है। आपका जीवनसाथी आज आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें