अंकराशि: आपके लिए कैसा रहेगा 28 जून का दिन? जन्मतिथि से जानें अपना भविष्यफल
Numerology Horoscope 28 June 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 28 June 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 28 जून का दिन...
मूलांक 1- आज आपका पॉजिटिव नजरिया ऑफिस में काम आएगा। आर्थिक रूप से जीवन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे उन्हें आज कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं- तो तुरंत फैसला लें। परिवार का साथ मिलेगा।
मूलांक 2-आज आप ऑफिस में शानदार प्रदर्शन के कारण उच्चाधिकारियों की तारीफ पा सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। परिवार की जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहने वाली है। सेहत में सुधार होगा।
मूलांक 3- आज आपको भावुक होकर कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए। पैसों से जुड़े मामले को लेकर आज आपका अपने जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलने के संकेत हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।
मूलांक 4: आज आपको अज्ञात भय सता सकता है। पॉजिटिव सोच से आप कार्यस्थल पर बेहतर परिणाम पाने में सफल रहेंगे। आज घर से बाहर निकलने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद लें, इससे आपको लाभ होगा। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कुछ लोगों को नौकरी में तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।
मूलांक 5: आज आपको गुस्से से बचना चाहिए, वरना किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आर्थिक बजट बनाकर चलें। परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग की सलाह आपके काम आ सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी।
मूलांक 6: आज कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे। आपका पार्टनर सहयोगी और मददगार रहेगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। किसी भी पार्टनरशिप के लिए कमिटेड होने से पहले अपने मन की बात को सुनें।
मूलांक 7- ज्यादा प्रभावशाली लोगों का साथ आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। आज का दिन आर्थिक रूप से बाकी दिनों की तुलना में बेहतर साबित होगा और आप पर्याप्त धन कमाएंगे। आज बड़े-बुजुर्गों से बहस करने से बचें। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपके वैवाहिक जीवन पर आपके परिवार का बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
मूलांक 8- आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पैसों के मामले में ग्रह स्थिति आज आपके लिए अनुकूल नहीं दिख रही है। धन को भविष्य के लिए बचाकर चलें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। व्यापार में विस्तार के योग हैं।
मूलांक 9- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। माता का सान्निध्य मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।