Hindi Newsधर्म न्यूज़Shukra gochar in vrish rashi vensus transit in taurus shukra rashi parivartan 2025 june

29 जून से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, शुक्र गोचर से मिलेगा पैसा व तरक्की

Shukra Gochar: धन प्रदाता शुक्र अपनी राशि में बदलाव करके सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। शुक्र के वृषभ गोचर से कुछ राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें शुक्र का वृषभ गोचर किन राशियों के लिए रहेगा मंगलकारी।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 27 June 2025 11:29 AM
share Share
Follow Us on
29 जून से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, शुक्र गोचर से मिलेगा पैसा व तरक्की

Shukra Gochar 29 June 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन का प्रदाता माना गया है। शुक्र समय-समय पर अपनी राशि में बदलाव करते हैं। 29 जून को शुक्र मेष राशि से निकलकर अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। शुक्र के वृषभ गोचर से कुछ राशियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इन राशि वालों को इस अवधि में धन लाभ होने के साथ करियर में तरक्की मिल सकती है। जानें शुक्र के वृषभ गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।

1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों को शुक्र गोचर से नौकरी में तरक्की मिल सकती है। इस समय आपकी कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। कोई सपना पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें:मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 29 जून-5 जुलाई तक का समय? जानें

2. सिंह राशि- शुक्र के गोचर से सिंह राशि वालों को व्यावसायिक जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पिता के सहयोग से धन लाभ के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:कैसे हुई रथ यात्रा की शुरुआत? पढ़ें इससे जुड़ी 10 रोचक बातें

3. कुंभ राशि- शुक्र गोचर से कुंभ राशि वालों को लाभ होगा। शुक्र के प्रभाव से आप भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होगी। नौकरी पेशा में तरक्की मिल सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें