Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 26 June 2025 aries to pisces horoscope today daily bhavishyafal predictions

Aaj ka rashifal 26 June: मेष व सिंह समेत इन राशियों के लिए दिन मध्यम, पढ़ें अपनी राशि का हाल

Today Horoscope 26 June 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 26 जून 2025 को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 26 जून का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 26 June 2025 05:07 AM
share Share
Follow Us on
Aaj ka rashifal 26 June: मेष व सिंह समेत इन राशियों के लिए दिन मध्यम, पढ़ें अपनी राशि का हाल

ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में। सूर्य और गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि: अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। व्यापार थोड़ा सा मध्यम चलेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि: वाणी पर विराम लगाएं या वाणी में थोड़ा संयम रखें। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश पर भी संयम बरतें। बाकी प्रेम, संतान व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि: ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। घबराहट, बैचेनी बनी रहेगी। थोड़ा स्लो फील करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:साल भर बाद सूर्य की राशि में बुध की एंट्री, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

कर्क राशि: सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, खर्च की अधिकता। मानसिक स्थिति गड़बड़ होना इत्यादि बना रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार आपका अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: यात्रा अभी लाभदायक नहीं होगा। समाचार के माध्यम से कुछ मध्यम समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति भी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। प्रेम-संतान व व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि: नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि: मान-सम्मान में ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें। यात्रा अभी बहुत अच्छी नहीं होगी। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक ठाक है। व्यापार सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार सूर्य अस्त होने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

वृश्चिक राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि: नौकरी-चाकरी में बहुत ऊर्जा नहीं रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। जीवनसाथी के साथ संबंध थोड़ा सा गर्मजोशी के साथ नहीं रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात मध्यम रहेगी। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:इन 2 राशियों पर चल रही है शनि ढैय्या, जानें कैसे करें शनिदेव को प्रसन्न

कुंभ राशि: बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। मन अवसाद ग्रस्त रहेगा। व्यापार आपका सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में दिक्कत आएगी। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें