दिल्ली सरकार ने राजधानी में शराब बिक्री के लिए मौजूदा आबकारी नीति को 1 जुलाई से 31 मार्च-2026 तक जारी रखने की शुक्रवार को मंजूरी दे दी। आबकारी उपायुक्त तनवीर अहमद की ओर से आज जारी आदेश के मुताबिक पिछले वर्षों के आधार पर ही इस बार भी लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजधानी को दो बड़ी सौगातें दी हैं। सीएम ने नारंगी रंग की 105 नई 'देवी' इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही नरेला में नवनिर्मित सेक्टर A9 डिपो का उद्घाटन किया।
दिल्ली सरकार राजधानी की झुग्गी बस्तियों का मुंबई के धारावी की तर्ज पर रीडेवलपमेंट कर सकती है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार झुग्गियों के रीडेवलपमेंट के लिए मुंबई के धारावी मॉडल का अध्ययन करने पर विचार कर रही है।
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने आज राजधानी की जनता को स्वास्थ्य की एक और बड़ी सौगात दी है। आज राजधानी में आज 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 17 जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन किया जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार को तीस हजारी कोर्ट परिसर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया।
दिल्ली सरकार आगामी 30 जून से राजधानी के लिए नई आबकारी नीति लाने जा रही है। इसके लिए दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी कई राज्यों की आबकारी नीति की समीक्षा कर रही है।
दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें स्कूलों को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में वोकेशनल एजुकेशन के साथ 12वीं क्लास पास करने वाले छात्रों के लिए प्लेसमेंट अभियान आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।
दिल्ली सरकार ने शासन को लोगों के करीब लाने और सार्वजिनक सेवाओं तक पहुंच में सुधार लाने की कवायद कर रही है। इसके लिए राजधानी के सभी राजस्व जिलों में 11 मिनी सचिवालय स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। जिला मजिस्ट्रेटों को इनके लिए जिले में जगह की पहचान करने के लिए कहा गया है
दिल्ली सरकार लाभकारी योजनाओं के लिए डेटाबेस बनाने जा रही है। इसके लिए सर्वे के दौरान 37 बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी। इसमें नाम, पता, आय के साथ जाति और धर्म से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी।
दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद लौटी भाजपा लोगों की कसौटी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश में जुटी है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सीएम रेखा गुप्ता के मंत्री अब हर शनिवार को वह काम कर रहे हैं, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के सामने आने वाले मुद्दों को सामने लाया जा सके।
दिल्ली सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश के मद्देनजर राजधानी के सभी स्कूलों में एक व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) शुरू की है। इसमें सीसीटीवी कैमरे लगाना, निकासी योजना बनाना और नियमित सुरक्षा ऑडिट तथा मॉक ड्रिल जैसे कई उपाय शामिल हैं।