Hindi Newsझारखंड न्यूज़Municipal corporation will impose a fine of up to 5 thousand for throwing garbage outside the house

झारखंड: घर के बाहर कचरा फेंका तो खैर नहीं! नगर निगम लगाएगा 5 हजार तक का जुर्माना

यदि अब आप अपने घर के बाहर कचरा फेंकते पाए गए तो 5 हजार तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। मानगो नगर निगम की ओर से सिटी मैनेजर को विशेष निगरानी टीम का प्रभारी बनाया गया है।

Ratan Gupta हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 28 June 2025 08:58 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड: घर के बाहर कचरा फेंका तो खैर नहीं! नगर निगम लगाएगा 5 हजार तक का जुर्माना

साफ-सफाई को लेकर सरकारें सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। झारखंड से इसका कड़ाई से पालन करवाने के लिए भारी जुर्माना लगाने की बात सामने आई है। यदि अब आप अपने घर के बाहर कचरा फेंकते पाए गए तो 5 हजार तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। मानगो नगर निगम की ओर से सिटी मैनेजर को विशेष निगरानी टीम का प्रभारी बनाया गया है।

यह टीम मानगो के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई का जायजा लेगी। निगम क्षेत्र की लगभग तीन लाख की आबादी के लिए लंबे समय से सफाई को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए अब हर दिन सफाई अभियान की समीक्षा की जाएगी। उधर, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने भी कई छापेमारी दलों का गठन किया है, जो अलग-अलग मोहल्लों में कचरा फेंकने वालों पर नजर रखेंगे। नियमों के उल्लंघन पर तुरंत चालान काटे जाएंगे और जुर्माना वसूला जाएगा।

ये भी पढ़ें:झारखंड में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा रोकने से हंगामा; लौटानी पड़ी यात्रा
ये भी पढ़ें:आदिवासी समाज के 24 लड़के घरों से नग्न होकर क्यों निकले? तोड़फोड़ और मारपीट भी की
ये भी पढ़ें:नाबालिग लड़कियों के पॉर्न वीडियो डाउनलोड-शेयर करने वाला 60 साल का इरशाद गिरफ्तार

जुगसलाई नगर परिषद ने भी सड़कों पर अतिक्रमण और दुकानदारी से संबंधित व्यवस्था को सुधारने के लिए सख्ती दिखाई है। अब अगर कोई दुकानदार सड़क पर सामान फैलाता है, तो उसपर भी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए वार्ड स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है, जो औचक निरीक्षण करेंगी।

नगर निकायों का कहना है कि अब समय आ गया है कि सभी नागरिक स्वच्छता के नियमों का पालन करें और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में योगदान दें। आने वाले दिनों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह मुहिम स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जन-जागरूकता और अनुशासन की भावना भी बढ़ाने का प्रयास है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें