Hindi Newsबिहार न्यूज़Monsoon clouds will rain in Bihar today too lightning alert along with heavy rain in 7 districts

बिहार में आज भी बरसेंगे मॉनसून के बादल, 7 जिलों में भारी बारिश के साथ ठनका का अलर्ट

बिहार में आज (शनिवार) को भी मॉनसून की बारिश होगी। बीते दो दिनों से राज्य में जमकर बादल बरस रहे हैं। हालांकि कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और बक्सर जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ ठनका का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटनाSat, 21 June 2025 07:32 AM
share Share
Follow Us on
बिहार में आज भी बरसेंगे मॉनसून के बादल, 7 जिलों में भारी बारिश के साथ ठनका का अलर्ट

बिहार में शनिवार को भी मानसून की बारिश होगी। कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और बक्सर जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही ठनका गिरने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में दो-तीन दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शुक्रवार को राज्य में भारी से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान समस्तीपुर में 44 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जबकि राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में और सबसे कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दरभंगा में रिकॉर्ड हुआ।

आपको बता दें दक्षिण-पश्चिम बिहार में मानसून 17 जून को प्रवेश किया था। सिर्फ दो दिनों में ही राज्य के सभी जिलों में पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 2024 में 20 जून को मानसून प्रवेश किया था और पूरे बिहार में 28 जून को प्रसार हुआ था। 2023 में भी 12 जून को ही समय से एक दिन पहले मानसून ने दस्तक दी थी। इसका फैलाव राज्यभर में 25 जून को हुआ था।

ये भी पढ़ें:झारखंड से छोड़े गए पानी से उफान पर सोन नदी, कई लोग डूबने से बचे; बाढ़ जैसे हालात
ये भी पढ़ें:जहानाबाद के बैराज से छोड़े गए पानी से उफान पर फल्गू, नालंदा में बाढ़ जैसे हालात

वहीं नेपाल और झारखंड में लगातार हो रही बारिश से सूबे की नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। गुरुवार की रात गंडक और कमला बलान चेतावनी स्तर से ऊपर बह रहा है। उधर, कोसी नेपाल के वीरपुर में लाल निशान के पार हो चुका है। बीते 24 घंटे में कई अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। जहानाबाद में भूतही नदी और नालंदा में लोकाइन नदी में फ्लैश फ्लड के कारण कुछ स्थानों पर जमींदारी और लघु बांध क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे आस-पास के इलाकों में पानी फैलने लगा है। है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें