Hindi Newsबिहार न्यूज़Monsoon became active in entire Bihar clouds rained heavily Heavy rain alert in these 7 districts

Bihar Monsoon: पूरे बिहार में मॉनसून हुआ एक्टिव, जमकर बरसे बादल; इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बीते बुधवार में बिहार में दाखिल हुआ मॉनसून पूरे राज्य में सक्रिय हो गया है। अगले 48 घंटे तक एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरूवार को सबसे ज्यादा गया, नवादा जमुई में बारिश हुई।

sandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटनाThu, 19 June 2025 09:54 PM
share Share
Follow Us on
Bihar Monsoon: पूरे बिहार में मॉनसून हुआ एक्टिव, जमकर बरसे बादल; इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के सभी जिलों में गुरुवार को मानसून पहुंच गया। इस कारण राज्यभर में बारिश हुई। अगले 48 घंटे तक पूरे बिहार में मानसून सक्रिय रहेगा। मानसून की गतिविधियों के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं शुक्रवार को भी प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बारिश होने के आसार हैं। बिजली चमकने, ठनका गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने का पूर्वानुमान है।

दक्षिण-पश्चिम में मानसून 17 जून को प्रवेश किया था। सिर्फ दो दिनों में ही सभी जिलों में पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 2024 में 20 जून को मानसून प्रवेश किया था और पूरे बिहार में 28 जून को प्रसार हुआ था। 2023 में भी 12 जून को ही समय से एक दिन पहले मानसून ने दस्तक दी थी। इसका फैलाव राज्यभर में 25 जून को हुआ था।

ये भी पढ़ें:बिहार में मॉनसून आते ही 3 साल पुराना पुल धंसा, कई जगह दरार; वाहनों की एंट्री बैन

इधर, गुरुवार को राज्यभर में बारिश हुई। गया जी, नवादा, जमुई, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश गया जी जिले के इमामगंज में 130.2, धोबी में 112.6, बांकेबाजार में 96.2, बोधगया 94.4, आमस में 77, मानपुर में 73, शेरघाटी में 71, गुरुआ में 68.8, परैया में 63.4, मोहनपुर में 60, नवादा के कौआकोल में 120, अकबरपुर में 111, गोबिन्दपुर में 88.6, औरंगाबाद में 58.4, पूर्वी चंपारण के आदापुर में 50.2, पश्चिमी चंपारण के चनपटिया में 48, सीतामढ़ी के डेंगब्रिज में 48, लखीसराय के चानन में 38.4, सिवान के दरौली में 36.2, भभुआ के दुर्गावती में 35, भागलपुर के सुल्तानगंज में 35, मुंगेर के धरहरा में 33.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

मानसून प्रवेश करने के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। गुरुवार को राज्य का अधिकतम तापमान गिरकर 26.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य का सबसे अधिक तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज का और सबसे कम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस गया जी कर रहा। पटना में शुक्रवार को बादल छाये रहेंगे।

ये भी पढ़ें:झारखंड से छोड़े गए पानी से उफान पर सोन नदी, कई लोग डूबने से बचे; बाढ़ जैसे हालात
ये भी पढ़ें:बिहार में फल्गू नदी में आई अचानक बाढ़, पुल के नीचे सो रहे लोग फंसे; यूं बची जान

इस दौरान एक-दो जगहों पर बारिश होने के साथ ही ठनका गिरने की चेतावनी है। वहीं गुरुवार को सुबह से ही बादल छाये रहे। इस दौरान रुक-रुक कर दिनभर जिले के किसी न किसी इलाकों में बारिश होती रही। राजधानी में 1.9 मिलीमीटर बारिश हुई। पटना के न्यूनतम तापमान में 1 और अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 27.7 डिग्री रहा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें