Hindi Newsऑटो न्यूज़Vida VX2 Launch 1 July, New Details Revealed

लॉन्च से पहले ही खुल गए हीरो के इस सस्ते ई-स्कूटर का पत्ते, 2 वैरिएंट में आएगा और इतनी होगी कीमत

इस इलेक्ट्रकि स्कूटर के बारे में कुछ रोचक जानकारी सामने आई है, जिसमें इसके कलर्स, बैटरी पैक ऑप्शन और वेरिएंट शामिल हैं। VX2 दो वैरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें गो और प्लस शामिल होंगे। ये बैटरी कैपेसिटी और रेंज के मामले में एक दूसरे से अलग होंगे।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 27 June 2025 01:44 PM
share Share
Follow Us on
लॉन्च से पहले ही खुल गए हीरो के इस सस्ते ई-स्कूटर का पत्ते, 2 वैरिएंट में आएगा और इतनी होगी कीमत

हीरो मोटोकॉर्प 1 जुलाई को अपना नया VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। इसका टीजर भी जारी किया जा चुके हैं। इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक नजर नहीं आ रहा है। इससे पता चलता है कि VX2 में दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक होंगे। अब इस इलेक्ट्रकि स्कूटर के बारे में कुछ रोचक जानकारी सामने आई है, जिसमें इसके कलर्स, बैटरी पैक ऑप्शन और वेरिएंट शामिल हैं। VX2 दो वैरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें गो और प्लस शामिल होंगे। ये बैटरी कैपेसिटी और रेंज के मामले में एक दूसरे से अलग होंगे। इसके बेस वैरिएंट की कीमत 1 लाख रुपए से से कम होने की संभावना है।

हीरो VX2 गो वैरिएंट 2.2kWh रिमूवेबल बैटरी के साथ पेश किया जाएगा, जबकि प्लस ट्रिम में 3.4kWh बैटरी पैक मिलेगा, जिसमें दो स्वैपेबल बैटरी शामिल हैं। हालांकि, दोनों वैरिएंट के लिए रेंज के आंकड़ों को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि गो लगभग 100Km की रेंज देगा। इसे विडा की तरफ से एंट्री-लेवल पेशकश के रूप में पेश किया जाएगा।

VX2 को 7 कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। लेटेस्ट टीजर में 3 पेंट स्कीम का खुलासा किया गया है, जिसमें व्हाइट, रेड और ब्लू शामिल हैं। इनके अलावा, अन्य 4 शेड येलो, ऑरेंड, ब्लैक और ग्रे होंगे। विडा V2 पर डुअल टोन कलर के विपरीत, VX को केवल बोल्ड मोनो-टोन शेड में पेश किया जाएगा। यह बजाज चेतक 3001, ओला S1 एयर, एथर 450S और टीवीएस आईक्यूब जैसे मॉडल को टक्कर देगा।

ये भी पढ़ें:देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक 1 जुलाई से हो जाएगी महंगी, जानिए कितने ₹ ज्यादा लगेंगे

विडा Z नाम को भी ट्रेडमार्क

कंपनी ने विडा Z नाम को भी ट्रेडमार्क किया गया है, लेकिन विडा VX2 की तरह प्रो, प्लस और गो जैसे वैरिएंट नाम रजिस्ट्रेशन के लिए इसका कोई आवेदन नहीं है। इसके अलावा, विडा Z को पेश किया गया है और टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। विडा VX2 के लिए ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है। ये संभावना है कि विडा Z विडा VX2 के रूप में बिक्री पर जा सकता है। विडा Z के ट्रेडमार्क को बरकरार रखा जा सकता है और हीरो मोटोकॉर्प के किसी भी अन्य अपकमिंग प्रोडक्ट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:इलेक्ट्रिक कार लेने में मत करना जल्दबाजी, 15 जुलाई को आ रही 7 सीटर कैरेंस

कंपनी के लाइनअप में विडा Z को मौजूदा विडा V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में ज्यादा अफॉर्डेबल ऑप्शन के तौर पर पेश किया जाएगा। जबकि बाद वाले में 6 kWh की पीक पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जाता है, विडा Z में थोड़ा कम आउटपुट हो सकता है। विडा Z में डायरेक्ट ड्राइव परमानेंट मैग्नेट मोटर का इस्तेमाल किया जाएगा। मॉडर्न दिखने वाले विडा V2 की तुलना में विडा Z में मिनिमलिस्ट, फैमिली-ओरिएंटेड डिजाइन है। अन्य फीचर्स में रेक्टेंगुलर हेडलैम्प, TVT डिस्प्ले, USB चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट स्टोरेज, रियर बैकरेस्ट और कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें