इलेक्ट्रिक कार लेने में मत करना जल्दबाजी, 15 जुलाई को आ रही 7 सीटर कैरेंस; क्रेटा EV के फीचर्स मिलेंगे!
किआ इंडिया के लिए उसकी न्यू 7-सीटर MPV कैरेंस क्लाविस हिट हो चुकी है। भारतीय बाजार में अर्टिगा के बाद ये सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरी MPV भी है। अब कंपनी इस कार के इलेक्ट्रिक मॉडल पर बड़ा दांव लगाने वाली है।

किआ इंडिया के लिए उसकी न्यू 7-सीटर MPV कैरेंस क्लाविस हिट हो चुकी है। भारतीय बाजार में अर्टिगा के बाद ये सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरी MPV भी है। अब कंपनी इस कार के इलेक्ट्रिक मॉडल पर बड़ा दांव लगाने वाली है। दरअसल, कंपनी कैरेंस क्लाविस EV से ऑफिशियली 15 जुलाई को पर्दा उठाने वाली है। यह किआ की पहली लोकली तैयार होने वाली EV भी है। यह इस सेगमेंट में पहली थ्री-रो वाली EV भी होगी। माना जा रहा है कि कंपनी इसे कई बैटरी पैक और वैरिएंट के साथ पेश किया करेगी। इसकी कीमत का एलान अगस्त में किया जा सकता है।
कैरेंस EV या कैरेंस क्लाविस EV में में क्रेटा इलेक्ट्रिक जैसा ही पैकेज पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें लगभग वही बैटरी पैक और मोटर ऑप्शन मिल सकते हैं। क्रेटा इलेक्ट्रिक वर्तमान में 42kWh और 51.5kWh पैक के साथ पेश की जाती है। इसका 42kWh बैटरी पैक 390km और 51.5kWh बैटरी पैक 473km की रेंज देता है। इनके मोटर आउटपुट क्रमशः 133bhp और 169bhp हैं।
इसमें क्रेटा इलेक्ट्रिक जैसी फीचर लिस्ट होने की उम्मीद है, जिसमें डुअल डिजिटल स्क्रीन, रियर AC वेंट्स के साथ डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेवल 2 ADAS, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, फ्रंट पैसेंजर सीट के लिए बॉस फंक्शन, V2L, V2X और फुल LED लाइट पैकेज जैसे एलिमेंट शामिल होंगे। भारत में इसका मुकाबला, मारुति ई विटारा, MG ZS EV, टाटा कर्व EV, महिंद्रा BE6, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के साथ-साथ होंडा, टोयोटा, फॉक्सवैगन और स्कोडा के अपकमिंग इलेक्ट्रिक मॉडल से होगा।
किआ कैरेंस क्लाविस के फीचर्स
इसके हाई वैरिएंट में नेवी ब्लू और बेज कलर दिया गया है, जबकि नीचे के वैरिएंट में ब्लैक और बेज थीम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें दो 12.3-इंच फ्री-स्टैंडिंग स्क्रीन दी गई है। इसमें डुअल-टोन टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे टेंपरेचर और वॉल्यूम को एडजस्ट करने के लिए टच इनेबल कंट्रो पैनल दिया गया है, जिसे एक बटन दबाकर एयर कंडीशनर और इंफोटेनमेंट कंट्रोल के बीच स्विच किया जा सकता है। इसमें बेज लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके बीच में कैप्टन सीट मिलती हैं।
कार के अंदर डुअल 12.3-इंच स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए), पैनोरमिक सनरूफ, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 4-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं। कैरेंस क्लैविस को 8 मोनोटोन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है, जो ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, क्लियर व्हाइट, इंपीरियल ब्लू, प्यूटर ऑलिव, आइवरी सिल्वर ग्लॉस और स्पार्कलिंग सिल्वर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।