देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक 1 जुलाई से हो जाएगी महंगी, जानिए कितने रुपए ज्यादा लगेंगे; देखें एक्सपेक्टेड प्राइस
JSW MG मोटर भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट को डोमिनेट करने का काम कर रही है। भले ही कंपनी अभी सेल्स में टाटा मोटर्स से पीछे है, लेकिन दोनों के बीच का फासला महज कुछ सौ यूनिट का ही है। MG के लिए विंडसर EV वरदान साबित हुई है।

JSW MG मोटर भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट को डोमिनेट करने का काम कर रही है। भले ही कंपनी अभी सेल्स में टाटा मोटर्स से पीछे है, लेकिन दोनों के बीच का फासला महज कुछ सौ यूनिट का ही है। MG के लिए विंडसर EV वरदान साबित हुई है। लॉन्च के बाद से ही ये देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार भी बनी हुई है। खास बात ये है कि MG के लिए इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स उसके ICE (पेट्रोल और डीजल) व्हीकल से ज्यादा है। हालांकि, अब कंपनी अपने ग्राहकों को एक हल्का झटका देने की तैयारी में है। दरअसल, कंपनी 1 जुलाई से अपनी कारों की कीमतों में 1.5% का इजाफा करने वाली है।
कंपनी ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी सभी मॉडल और उनके वैरिएंट के आधार पर अलग-अलग की जाएगी। इसका मतलब है कि जहां कुल बढ़ोतरी 1.5% तक है। वहीं कुछ मॉडलों में थोड़ी अलग बढ़ोतरी देखी जा सकती है। JSW MG मोटर इंडिया ने बताया कि यह प्राइस रिवाइज्ड 2 मुख्य कारणों के प्रभाव को प्रबंधित करने के लिए किया जा रहा है। कंपनी ने बताया कि वो कच्चे माल और कम्पोनेंट की लागत बढ़ रही है। वहीं, व्यापक आर्थिक परिस्थितियां भी कंपनी के लिए उच्च उत्पादन व्यय में योगदान करती हैं। ऐसे में आपको MG की कार खरीदने के लिए इस महीने ही फैसला लेना होगा।
MG कारों की नई एक्सपेक्टेड कीमतें | |||
मॉडल | एक्स-शोरूम कीमत | हाइक % | एक्सपेक्टेड हाइक |
विंडसर EV | ₹14 से ₹18.31 लाख | 1.50% | ₹21,000 से ₹27,465 |
कॉमेट EV | ₹7.36 से ₹9.86 लाख | 1.50% | ₹11,040 से ₹14,790 |
हेक्टर | ₹14.25 से ₹23.14 लाख | 1.50% | ₹21,375 से ₹34,710 |
हेक्टर प्लस | ₹17.50 से ₹23.94 लाख | 1.50% | ₹26,250 से ₹35,910 |
ग्लॉस्टर | ₹41.07 से ₹46.24 लाख | 1.50% | ₹61,605 से ₹69,360 |
ZS EV | ₹17.99 से ₹20.50 लाख | 1.50% | ₹26,985 से ₹30,750 |
एस्टर | ₹11.30 से ₹18.55 लाख | 1.50% | ₹16,950 से ₹27,825 |
MG ला रही कई नए मॉडल
MG मोटर्स भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब कंपनी 10 से 13 जुलाई तक चलने वाले 2025 गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में नए मॉडल पेश करने के लिए तैयार है। पिछले साल, इस कार्यक्रम में अपनी 100वीं एनिवर्सिरी सेलिब्रेट की थी। इस अपकमिंग इवेंट में MG साइबरस्टर ब्लैक, साइबर एक्स कॉन्सेप्ट और MG EX4 के साथ 2 नए EV पेश करेगी। MG मोटर 10 जुलाई को दो नई EV पेश करेगी, जो 2025 गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड का ओपनिंग डे है। कंपनी इसे लेकर टीजर भी जारी कर चुकी है। नामों को बिना बताए MG ने बताया कि ये दोनों तकनीकी रूप से काफी एडवांस्ड EV होंगी। इनमें से एक मॉडल IM मोटर्स IM6 हो सकता है। IM मोटर्स SAIC मोटर, अलीबाबा ग्रुप और झांगजियांग हाई-टेक के बीच एक जॉइंट वेंचर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।