देश की सबसे पसंदीदा 7-सीटर मारुति अर्टिगा हो गई महंगी, कंपनी ने एक झटके में बढ़ा दिए इतने सारे रुपए
पहले इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.84 लाख रुपए थी। जो जून में बढ़कर 8.97 लाख रुपए हो गई है। यानी इसकी कीमत में 12,500 रुपए का इजाफा किया है। ऐसे में आप इस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तब आपको इसकी एकदम लेटेस्ट प्राइस लिस्ट को देख लेना चाहिए।

देश के 7-सीटर कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा का एकतरफा दबदबा है। ये MPV हर महीने अपने सेगमेंट में नंबर-1 बनकर सामने आती है। इसके सामने, किआ कैरेंस, रेनो ट्राइबर के साथ टोयोटा इनोवा और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसे मॉडल भी फीके पड़ जाते हैं। हालांकि, अभी इस कार को खरीदना महंगा हो गया है। दरअसल, पहले इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.84 लाख रुपए थी। जो जून में बढ़कर 8.97 लाख रुपए हो गई है। यानी इसकी कीमत में 12,500 रुपए का इजाफा किया है। ऐसे में आप इस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तब आपको इसकी एकदम लेटेस्ट प्राइस लिस्ट को देख लेना चाहिए।
मारुति सुजुकी अर्टिगा एक्स-शोरूम कीमतें जून 2025 | ||||
1.5-लीटर पेट्रोल मैनुअल | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | चेंज % |
LXI (O) | ₹8,84,000 | ₹8,96,500 | ₹12,500 | 1.41% |
VXI (O) | ₹9,93,000 | ₹10,05,500 | ₹12,500 | 1.26% |
ZXI (O) | ₹11,03,000 | ₹11,15,500 | ₹12,500 | 1.13% |
ZXI Plus | ₹11,73,000 | ₹11,85,500 | ₹12,500 | 1.07% |
1.5-लीटर पेट्रोल TC ऑटोमैटिक | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | चेंज % |
VXI | ₹11,33,000 | ₹11,45,500 | ₹12,500 | 1.10% |
ZXI | ₹12,43,000 | ₹12,55,500 | ₹12,500 | 1.01% |
ZXI Plus | ₹13,13,000 | ₹13,25,500 | ₹12,500 | 0.95% |
1.5-लीटर CNG मैनुअल | ||||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | चेंज % |
VXI (O) | ₹10,88,000 | ₹11,00,500 | ₹12,500 | 1.15% |
ZXI (O) | ₹11,98,000 | ₹12,10,500 | ₹12,500 | 1.04% |
मई में देश की दूसरी सबसे सफल कार
अर्टिगा मई में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार बनकर सामने आई। वहीं, मई में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में अर्टिगा दूसरी पोजीशन पर रही। इस लिस्ट में एक अन्य 7-सीटर कार महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। स्कॉर्पियो को 5वीं पोजीशन मिली। अर्टिगा को पिछले महीने 16,140 ग्राहक मिले। जबकि, स्कॉर्पियो को 14,401 लोगों ने खरीदा। यानी दोनों कारों के बीच महज 1,739 यूनिट का अंतर रहा।
मारुति अर्टिगा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस किफायती MPV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103PS और 137Nm जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसका पेट्रोल मॉडल 20.51 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, CNG वैरिएंट का माइलेज 26.11 km/kg है। इसमें पैडल शिफ्टर्स, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एयर कंडीशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
अर्टिगा में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट के बजाय 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें सुजुकी की स्मार्टप्ले प्रो टेक्नोलॉजी दी है जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टेड कार फीचर्स में गाड़ी की ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन शामिल हैं। इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।