4 साल में ही भारत से इस लग्जरी कार का उठ गया बोरिया-बिस्तर, कंपनी ने वेबसाइट से भी हटाया
भारतीय बाजार से एक और कार का सफर हमेश का लिए खत्म हो गया है। दरअसल, इस बार वोल्वो S90 मिडसाइज लग्जरी सेडान ने देश को टाटा कर दिया है। अब ये कार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, क्योंकि वोल्वो इंडिया ने इसे अपनी वेबसाइट से हटा दिया है।

भारतीय बाजार से एक और कार का सफर हमेश का लिए खत्म हो गया है। दरअसल, इस बार वोल्वो S90 मिडसाइज लग्जरी सेडान ने देश को टाटा कर दिया है। अब ये कार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, क्योंकि वोल्वो इंडिया ने इसे अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। S90 का फेसलिफ्टेड वर्जन भारत में अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था। ग्लोबली इसे अप्रैल में एक और फेसलिफ्ट के साथ अपडेट किया गया था। अब वोल्वो के पास भारत में सिर्फ SUV लाइन-अप ही रह गया है। इस साल भारतीय बाजार से ऑडी A8 L, ऑडी RS5 स्पोर्टबैक, टाटा नेक्सन EV 40.5kWh, मारुति सियाज और मर्सिडीज-बेंज GLB को बंद कर दिया गया है।
भारत में वोल्वो S90 को सिर्फ 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ आती थी, जो 250hp का पावर जनरेट करता था। इसे सिंगल फ़ुली लोडेड B5 ट्रिम के साथ पेश किया गया था। यह 360-डिग्री कैमरा, फोसर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 19-स्पीकर 1400W बोवर्स और विल्किंस ऑडियो सिस्टम, मसाजिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ADAS सूट और एयर सस्पेंशन जैसी कई फीचर्स से लैस थी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Yamaha MT-15 V2
₹ 1.7 - 1.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.5 - 1.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 25.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
S90 को भारत में लोकली असेंबल किया गया था। इसकी लास्ट एक्स-शोरूम कीमत 68.25 लाख रुपए थी। हालांकि, ई-क्लास और 5 सीरीज की नई जनरेशन के साथ, टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन ऑप्शन के मामले में S90 पीछे रह गई। जिसके चलते इसकी सेल्स तेजी से कम हो गई। वोल्वो ने पहले ही S90 को दूसरे फेसलिफ्ट के साथ ग्लोबील अपडेट कर दिया है, जिसमें रिवाइज्ड बाहरी डिजाइन, नई टेक्नोलॉजी के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन और अपडेटेड माइल्ड-हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं।
वोल्वो ने इस मार्च में ES90 नामक एक ऑल-इलेक्ट्रिक सिबलिंग का भी खुलासा किया, जो 106kWh की बैटरी से 700km तक की रेंज देती है, लेकिन कंपनी ने भारत में किसी भी मॉडल के लॉन्च का संकेत नहीं दिया है। इस बीच, कंपनी 2025 के आखिर तक भारत में ऑल-इलेक्ट्रिक EX30 SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसे लोकल असेंबली पर भी विचार कर रही है। इसके बाद अगले साल किसी समय फ्लैगशिप EX90 ऑल-इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।