भारत में फिर लौट रही बजाज की ये मोटरसाइकिल, लंबे सफर में नहीं होती थकान; डॉक्युमेंट ऑनलाइन हुए लीक
देश के मोटरसाइकिल सेगमेंट में क्रूजर बाइक का भी दबदबा रहा है। खासकर बजाज की एवेंजर एक समय पर जमकर बिकती थी। ऐसे में कंपनी एक बार फिर क्रूजर मोटरसाइकिल सेगमेंट पर अपना दबदबा बनाने के लिए एक नया मोर्चा खोलने जा रहा है।

देश के मोटरसाइकिल सेगमेंट में क्रूजर बाइक का भी दबदबा रहा है। खासकर बजाज की एवेंजर एक समय पर जमकर बिकती थी। ऐसे में कंपनी एक बार फिर क्रूजर मोटरसाइकिल सेगमेंट पर अपना दबदबा बनाने के लिए एक नया मोर्चा खोलने जा रहा है। हम एवेंजर सब ब्रांड के बारे में बात कर रहे हैं, जो एवेंजर 220 स्ट्रीट के री-लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए एवेंजर 220 स्ट्रीट को होमोलोगेटेड कर लिया है और जल्द ही इसे लॉन्च किए जाने की संभावना है। बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट के होमोलोगेशन डॉक्युमेंट ऑनलाइन लीक हो गए हैं।
अभी बजाज एवेंजर के सिर्फ दो वर्जन पेश कर रहा है। इसमें एवेंजर स्ट्रीट और एवेंजर क्रूज शामिल हैं। एवेंजर स्ट्रीट केवल 160cc इंजन के साथ आता है और एवेंजर क्रूज केवल 220cc इंजन के साथ आता है। यह जल्द ही बदल जाएगा क्योंकि बजाज भारत में एवेंजर 220 स्ट्रीट लॉन्च करने जा रहा है, क्योंकि इसे हाल ही में होमोलोगेटेड किया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj Avenger 220 Street
₹ 1.43 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Avenger Cruise 220
₹ 1.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Ronin
₹ 1.35 - 1.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

QJ Motor SRC 250
₹ 1.49 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Avenger Street 160
₹ 1.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha MT-15 V2
₹ 1.7 - 1.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
जैसा कि होमोलोगेशन डॉक्युमेंट में देखा गया है, एवेंजर 220 क्रूज को बेस मॉडल के रूप में रखा गया है और एवेंजर 220 स्ट्रीट को वैरिएंट के रूप में लिस्टेड किया गया है। इसका ग्रोथ वेट 310 किलोग्राम, व्हीलबेस 1490mm, चौड़ाई 806mm, लंबाई 2210mm और ऊंचाई 1070mm है। एवेंजर 220 स्ट्रीट 220 क्रूज से थोड़ी छोटी है, क्योंकि इसमें लंबी विंडशील्ड नहीं है।
इस मोटरसाइकिल के जल्द ही लॉन्च होने की संभावना है। इसे एवेंजर 220 क्रूज से नीचे रखा जाएगा, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.48 लाख रुपए है। इसकी तुलना में एवेंजर 220 स्ट्रीट की एक्स-शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपए या उससे भी कम हो सकती है। ताकि आकर्षक कीमत हासिल की जा सके। यह एवेंजर ब्रांड की बिक्री को बढ़ावा दे सकता है, जिसकी अप्रैल 2025 में बिक्री में 46% की गिरावट के साथ सिर्फ 1000 यूनिट्स बिकी थीं।
दोनों (स्ट्रीट और क्रूज) अपनी लो-स्लंग सीट, फॉरवर्ड-सेट फ़ुट पेग और सोफे जैसे आराम के लिए हाई रेक एंगल के साथ पीछे की ओर खींचे गए हैंडलबार के साथ टेक्स्टबुक क्रूजर हैं, फिर भी इनमें बड़े अंतर हैं। स्ट्रीट में ज्यादा अट्रैक्टिव कलर और कुल मिलाकर ब्लैक फिनिश है और क्रूज के साथ पेश किए जाने वाले टूरिंग-फ्रेंडली इक्युपमेंट नहीं हैं।
बात करें तो एवेंजर 220 क्रूज के फीचर्स की तो उसमें क्रोम, क्लासिक कलरवे, लंबी विंडशील्ड, रियर पिलियन बैकरेस्ट और बहुत कुछ है। बजाज एवेंजर स्ट्रीट 220 में एवेंजर 220 क्रूज वाला ही ऑयल-कूल्ड SOHC 2V/सिलेंडर सिंगल-सिलेंडर 220cc इंजन होगा, जिसमें 19.03 PS की पीक पावर और 17.55 Nm का पीक टॉर्क होगा, जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।