Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda Rebel 500 Deliveries Commence in India, check all details

भारत में शुरू हुई होंडा की इस भौकाली बाइक की डिलीवरी, रॉयल एनफील्ड की मेट्योर से सीधी टक्कर; यहां जानें खासियत

होंडा रेबेल 500 (Rebel 500) की डिलीवरी भारत में शुरू हो गई है। इसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड सुपर मेट्योर 650 (Royal Enfield Super Meteor 650) से होगा। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 25 June 2025 07:24 PM
share Share
Follow Us on
भारत में शुरू हुई होंडा की इस भौकाली बाइक की डिलीवरी, रॉयल एनफील्ड की मेट्योर से सीधी टक्कर; यहां जानें खासियत

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle & Scooter India- HMSI) ने बीते महीने मई 2025 में अपनी दमदार और स्टाइलिश क्रूजर बाइक होंडा रेबेल 500 (Honda Rebel 500) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसकी आधिकारिक डिलीवरी भी शुरू कर दी है। यह बाइक फिलहाल केवल गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में स्थित बिगविंग (BigWing) डीलरशिप के माध्यम से ही उपलब्ध है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:भारत में शुरू हुई इस दमदार स्कूटर की डिलीवरी, बुलेट से भी ज्यादा पावरफुल इंजन

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda Rebel 500

Honda Rebel 500

₹ 5.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कीमत और टक्कर

होंडा रेबेल 500 (Honda Rebel 500) की एक्स-शोरूम कीमत 5.12 लाख है। अपने सेगमेंट में यह बाइक सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड सुपर मेट्योर 650 (Royal Enfield Super Meteor 650) से करती है, जो पहले से ही देश में क्रूजर प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।

दमदार परफॉर्मेंस

होंडा रेबेल 500 (Honda Rebel 500) में 471cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,500rpm पर 46bhp की पावर और 6,000rpm पर 43.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो स्मूद राइडिंग का एक्सपीरियंस देता है।

स्टाइल और फीचर्स

होंडा रेबेल 500 (Honda Rebel 500) में पूरा ब्लैकआउट थीम अपनाया गया है, जो इसे बेहद प्रीमियम और बोल्ड लुक देता है। यह बाइक केवल मैट गनपाउडर ब्लैक मेटालिक (Matt Gunpowder Black Metallic) कलर में ही उपलब्ध है। इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर शोवा ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। इसके अलावा होंडा रेबेल 500 (Honda Rebel 500) में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक्स (296mm फ्रंट, 240mm रियर) मिलती है।

हल्की लेकिन स्मार्ट क्रूज़र

होंडा रेबेल 500 (Honda Rebel 500) का कर्ब वेट 191 किलोग्राम है, जो इस कैटेगरी में इसे बहुत हल्की बनाता है। इसकी सीट हाइट सिर्फ 690mm है, जो इसे कम हाइट वाले राइडर्स के लिए भी काफी अनुकूल बनाती है। हालांकि, इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 125mm है और फ्यूल टैंक क्षमता भी केवल 11.2 लीटर की है, जो लॉन्ग राइड्स में थोड़ा बाधक हो सकती है।

कहां से खरीदें?

अगर आप होंडा रेबेल 500 (Honda Rebel 500) खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको गुरुग्राम, मुंबई या बेंगलुरु स्थित होंडा बिगविंग (Honda BigWing) डीलरशिप से संपर्क करना होगा। फिलहाल, यह बाइक इन तीन शहरों में ही उपलब्ध है, लेकिन अगर प्रतिक्रिया अच्छी रही, तो कंपनी आने वाले समय में इसे और शहरों में भी लॉन्च कर सकती है।

ये भी पढ़ें:शोरूम पहुंचने लगी होंडा की सबसे स्टाइलिश सिटी कार, जानिए क्यों हो रही इतनी चर्चा

होंडा रेबेल 500 (Honda Rebel 500) उन राइडर्स के लिए एक परफेक्ट विकल्प बनकर उभरी है, जो एक स्टाइलिश, भरोसेमंद और मिड-वेट क्रूजर की तलाश में हैं। इसका परफॉर्मेंस, वजन और फीचर्स इसे रॉयल एनफील्ड की एक कड़ी टक्कर देते हैं। अगर आप भी क्रूजर स्टाइल की राइडिंग का अनुभव लेना चाहते हैं, तो Rebel 500 आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें