Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda City Sport Starts Reaching Showrooms, check all details

शोरूम पहुंचने लगी होंडा की सबसे स्टाइलिश सिटी कार, जानिए इसकी क्यों हो रही इतनी चर्चा

होंडा सिटी का स्पोर्ट एडिशन शोरूम पर पहुंचने लगा है। ये कार कई एडवांस फीचर्स से लैस है। इस नए एडिशन की कीमत 14.89 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 24 June 2025 04:40 PM
share Share
Follow Us on
शोरूम पहुंचने लगी होंडा की सबसे स्टाइलिश सिटी कार, जानिए इसकी क्यों हो रही इतनी चर्चा

अगर आप एक स्पोर्टी लेकिन प्रीमियम सिडान की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जी हां, क्योंकि होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय सिडान होंडा सिटी (Honda City) का नया वर्जन लॉन्च किया है, जिसका नाम सिटी स्पोर्ट एडिशन (City Sport Edition) है। इस नए एडिशन की कीमत 14.89 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। वहीं, अब ये कार देशभर के शोरूम्स पर पहुंचने लगी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:थोड़ा कर लीजिए इंतजार! मारुति, हुंडई, महिंद्रा जल्द ला रही 3 कॉम्पैक्ट SUV

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda City Hybrid

Honda City Hybrid

₹ 20.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 33.78 - 51.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

होंडा सिटी स्पोर्ट में नया क्या है?

होंडा सिटी स्पोर्ट (Honda City Sport) एडिशन को मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश और स्पोर्टी बनाने के लिए कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

इसें ब्लैक-आउट ग्रिल और अलॉय व्हील्स, ब्लैक शार्क-फिन एंटीना और ORVMs देखने को मिलते हैं। इसमें रियर स्पॉयलर और स्पोर्ट बैजिंग देखने को मिलता है। इसके अलावा इसमें एंबियंट लाइटिंग और लेदरेट इंटीरियर फिनिश (सीट्स, स्टीयरिंग और गियर नॉब) दिया गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इस स्पोर्टी लुक के बावजूद इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिटी स्पोर्ट (City Sport) एडिशन में वही पुराना लेकिन भरोसेमंद 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 119bhp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह एडिशन केवल CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है, जिससे यह उन लोगों के लिए परफेक्ट बनता है, जो कम्फर्ट और कंवीनियंस पसंद करते हैं।

कलर ऑप्शन

होंडा सिटी स्पोर्ट (Honda City Sport) एडिशन तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं। इसमें प्लेटिनम व्हाइट पियर्ल (Platinum White Pearl), मीट्योराइड ग्रे मेटालिक (Meteoroid Gray Metallic) और रेडिएंट रेड मेटालिक (Radiant Red Metallic) जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं। हर कलर पर ब्लैक डिटेलिंग शानदार कॉन्ट्रास्ट देती है, जिससे इसका लुक और भी प्रीमियम बनता है।

लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध

यह स्पोर्ट एडिशन लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध होगा। यानी अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो जल्दी कीजिए। यह खास एडिशन युवाओं और स्पोर्टी डिजाइन पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:26km से ज्यादा का माइलेज देने वाली इस 7-सीटर कार पर आया बंपर डिस्काउंट

होंडा सिटी स्पोर्ट एडिशन (Honda City Sport Edition) उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जो एक प्रीमियम सेडान में थोड़ा स्पोर्टी फ्लेवर चाहते हैं, वो भी बिना इंजन पावर से समझौता किए। इसके एक्सटीरियर टचेज और इंटीरियर अपडेट्स इसे रेगुलर वैरिएंट्स से अलग बनाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें