भारत में शुरू हुई इस दमदार स्कूटर की डिलीवरी, बुलेट से भी ज्यादा पावरफुल इंजन; खड़े पहाड़ों पर भी सरपट दौड़ेगा
होंडा मोटरसाइकिल ने भारत में अपनी नई होंडा X-ADV 750 (Honda X-ADV 750) एडवेंचर स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर दी है। इसकी पहली यूनिट गुरुग्राम, हरियाणा में एक ग्राहक को डिलीवर की गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

अगर आप स्कूटर की सादगी चाहते हैं, लेकिन दिल में एडवेंचर बाइक का जोश है, तो होंडा (Honda) की ये नई पेशकश आपके लिए ही है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India HMSI) ने अपनी नई होंडा X-ADV 750 (Honda X-ADV 750) एडवेंचर स्कूटर की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी है। इसकी पहली यूनिट गुरुग्राम, हरियाणा में एक ग्राहक को डिलीवर की गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda X-ADV
₹ 11.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Tiger 850 Sport
₹ 11.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
![Honda XL750 Transalp [2025]](https://htcms-prod-images.s3.ap-south-1.amazonaws.com/ht/auto/cms-images/honda_xl750-transalp/heroimage/thumbnail_honda_xl750-transalp.jpg)
Honda XL750 Transalp [2025]
₹ 11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW F 900 XR
₹ 12.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW F900 GS
₹ 13.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki V-Strom 800 DE
₹ 10.3 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
होंडा X-ADV 750 में क्या खास?
यह कोई आम स्कूटर नहीं है। जी हां, यह एक मिडलवेट एडवेंचर मैक्सी स्कूटर है, जो स्कूटर की सुविधा और मोटरसाइकिल की ताकत दोनों का मेल है। भारत में इसे CBU (Completely Built Unit) के रूप में मंगाया गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 745cc लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 6,750RPM पर 57.8bhp की पावर और 4,750RPM पर 69nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स डुअल क्चल ट्रांसमिशन (Dual Clutch Transmission-DCT) मिलता है।
इसके फ्रंट में 41 mm USD फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। इसके फ्रंट में ट्विन 296 mm डिस्क और रियर में 240 mm डिस्क ब्रेक्स मिलती है। इसमें ABS डुअल-चैनल मिलता है।
डिजाइन: स्कूटर जैसा, लेकिन मोटरसाइकिल वाला लुक
X-ADV 750 का डिजाइन काफी यूनिक है। इसमें आगे ट्विन LED हेडलाइट्स, बॉडी आर्मर (बश प्लेट) और स्पोर्टी फिनिश है। इसके साइड पैनल्स शार्प हैं और यह देखने में एक स्टाइलिश, लेकिन रफ-एंड-टफ टू-व्हीलर लगता है।
कलर ऑप्शन
इसमें मिलने वाले कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें पर्ल ग्लेयर व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक कलर ऑप्शन मिलता है।
कई गजब फीचर्स
ये स्कूटर 5-इंच कलर TFT स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर के साथ आता है। इसमें होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (Traction Control), क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा चार राइडिंग मोड्स स्टैंडर्ड (Standard), रेन (Rain), स्पोर्ट (Sport), ग्रेविल (Gravel), USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और 22 लीटर स्टोरेज स्पेस मिलता है।
कहां से खरीदें?
यह स्कूटर केवल होंडा बिगविंग (Honda BigWing) डीलरशिप्स के जरिए उपलब्ध है। यानी कि यह एक्सक्लूसिव और प्रीमियम कस्टमर बेस को टारगेट कर रहा है।
होंडा X-ADV 750 (Honda X-ADV 750) उन लोगों के लिए है, जो एक स्कूटर में बाइक जैसी फीलिंग चाहते हैं। साथ ही रोजमर्रा के ट्रैफिक में बिना गियर बदले स्टाइल और पॉवर दोनों को एन्जॉय करना चाहते हैं। इसकी कीमत भले ही प्रीमियम हो, लेकिन इसकी टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और डिजाइन इसे एक पावर-पैक्ड स्टेटमेंट स्कूटर बनाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।