सस्ती में मिलेगी होंडा की ई-एक्टिवा, अब सिर्फ ₹678 में मिलेगा बैटरी रेंटल प्लान; जानिए कैसे कम खर्च में चला पाएंगे
होंडा ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा ई (Activa e) के लिए एक नया और अधिक किफायती बैटरी रेंटल प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान का नाम BaaS Lite (Battery-as-a-Service) है। यह नया प्लान उन ग्राहकों के लिए राहत लेकर आया है, जो ईवी का खर्च कम रखना चाहते हैं।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा ई (Activa e) के लिए एक नया और अधिक किफायती बैटरी रेंटल प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान का नाम BaaS Lite (Battery-as-a-Service) है। इसकी कीमत सिर्फ 678 रुपये प्रति माह (GST अलग) रखी गई है। यह नया प्लान उन ग्राहकों के लिए राहत लेकर आया है, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल का खर्च कम रखना चाहते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda Activa E
₹ 1.17 - 1.52 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS iQube
₹ 94,434 - 1.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tunwal Storm Advance 2
₹ 1.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ADMS EVA
₹ 1.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ADMS DB
₹ 1.33 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VLF Tennis
₹ 1.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है नया BaaS Lite प्लान?
न्यू BaaS Lite प्लान की बात करें तो इसका मासिक शुल्क 678 + GST है। वहीं, इसकी एनर्जी लिमिट 20kWh प्रति माह है। इसके अनुमानित रेंज की बात करें तो यह लगभग 600 किलोमीटर तक है। ईवी को अनुमानित रेंज से ज्यादा यूज करने वालों को 70 रुपये प्रति/kWh के हिसाब से पेमेंट करना होगा। यह प्लान खास उन लोगों के लिए है, जो सिटी में कम दूरी के लिए एक्टिवा ई का इस्तेमाल करते हैं।
इलेक्ट्रिक एक्टिवा के 3 गजब सब्सक्रिप्शन प्लान
प्लान | कीमत (₹/माह) | लिमिट | अनुमानित दूरी | अतिरिक्त शुल्क |
---|---|---|---|---|
लाइट | ₹678 | 20 kWh | 600 किमी | ₹70/kWh |
बेसिक | ₹1,999 | 35 kWh | 1,040 किमी | ₹35/kWh |
एडवांस | ₹3,599 | 87 kWh | 2,600 किमी | ₹35/kWh |
नोट: ये सभी कीमतें GST के बिना हैं और स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत से अलग हैं।
इलेक्ट्रिक एक्टिवा के खास फीचर्स
इलेक्ट्रिक एक्टिवा के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 2 स्वैपेबल बैटरी पैक (1.5 kWh प्रत्येक) मिलता है। वहीं, इसकी रेंज एक बार फुल चार्ज पर 102 किमी. की है। इसके कीमत की बात करें तो इसकी प्राइस 1.17 लाख से शुरू होती है और टॉप वैरिएंट के लिए 1.51 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
बेंगलुरु में खुला पहला होंडा ईवी कॉन्सेप्ट स्टोर
होंडा ने बेंगलुरु में अपना पहला ईवी कॉन्सेप्ट स्टोर (EV Concept Store) खोला है, जो ब्रांड के भविष्य की झलक दिखाता है। इसमें LED डिस्प्ले और इंटरैक्टिव जोन है। यहां Activa e और QC1 को डिस्प्ले किया गया है। इसमें सेफ टेक जोन (Safe Tech Zone) दिया गया है, जो मोटर, चार्जर, बैटरी आदि की जानकारी शो करता है। यहां बच्चों के लिए इंटरेक्शन जोन है। इसके अलावा होंडा जेट और रेसिंग गो-कार्ट का मॉडल भी मौजूद है।
आखिर क्यों जरूरी है ये बदलाव?
पहले के BaaS प्लान लोगों को महंगे लगे थे, जिससे एक्टिवा-ई की खरीदी में रुचि कम हुई। नया Lite प्लान इस समस्या का हल है, जिससे इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओनरशिप अब पहले से सस्ती और समझदारी भरी हो गई है। अगर आप शहर में रोजाना चलाने के लिए एक भरोसेमंद और सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो होंडा एक्टिवा-ई (Honda Activa e) अब पहले से ज्यादा किफायती और सुविधाजनक विकल्प बन चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।