Hindi Newsधर्म न्यूज़When is hariyali teej kajari teej and hartalika teej 2025 date know importance

Teej Kab hai 2025: हरियाली, कजरी व हरतालिका तीज कब है? जानें तारीख व महत्व

Teej Date 2025: हिंदू धर्म में तीज का विशेष महत्व है। तीज में भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा का विधान है। जानें हरियाली तीज, कजरी तीज व हरतालिका तीज कब है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 24 June 2025 01:05 PM
share Share
Follow Us on
Teej Kab hai 2025: हरियाली, कजरी व हरतालिका तीज कब है? जानें तारीख व महत्व

2025 mein Teej Kab Kab Hain: हिंदू धर्म में तीज व्रत का खास महत्व है। सबसे पहले हरियाली तीज आती है, फिर कजरी तीज और आखिरी में हरतालिका तीज मनाई जाती है। तीनों तीज पर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शंकर के साथ माता पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और संतान की प्राप्ति होती है। जानें हरियाली, कजरी व हरतालिका तीज कब है।

हरियाली तीज कब है: हरियाली तीज सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि 26 जुलाई को रात 1 बजकर 41 मिनट पर प्रारंभ होगी और 27 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि में हरियाली तीज 27 जुलाई, रविवार को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:16 जुलाई से इन 3 राशियों की होगी चांदी, सूर्य करेंगे कर्क राशि में एंट्री

कजरी तीज कब है: हरियाली तीज के 15 दिन बाद कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है। कजरी तीज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष में आती है। कजरी तीज को कजली तीज भी कहा जाता है। इस साल कजरी तीज 12 अगस्त 2025, मंगलवार को है।

ये भी पढ़ें:जुलाई का महीना इन 3 राशियों के लिए वरदान समान, होगा लाभ ही लाभ

हरतालिका तीज कब है: हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव व माता पार्वती की मिट्टी से मूर्तियां बनाकर उनकी पूजा करती हैं और सुखद वैवाहिक जीवन व संतान प्राप्ति की कामना करती हैं। इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त 2025, मंगलवार को है।

तीज का महत्व: तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास माना गया है। मान्यता है कि इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत करती हैं और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। मान्यता है कि कुंवारी कन्याओं को इस व्रत के पुण्य प्रभाव से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें