Hindi Newsधर्म न्यूज़Venus Transit in Taurus horoscope Shukra rashi parivartan in vrish rashi these 3 zodiac signs will get benefits

Venus Transit: 25 जुलाई तक इन 3 राशियों की रहेगी चांदी, शुक्र गोचर से होगा खूब लाभ

Shukra Gochar: शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र के वृषभ राशि में आने से तीन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। जानें शुक्र राशि परिवर्तन से किन तीन राशियों को होगा लाभ।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 30 June 2025 04:04 PM
share Share
Follow Us on
Venus Transit: 25 जुलाई तक इन 3 राशियों की रहेगी चांदी, शुक्र गोचर से होगा खूब लाभ

Venus Transit 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख-संपदा, वैभव व ऐश्वर्य आदि का कारक माना गया है। शुक्र एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। शुक्र 29 जून को मेष राशि से निकलकर अपनी स्वराशि वृषभ में आ चुके हैं और इस राशि में 25 जुलाई तक रहेंगे। शुक्र के वृषभ गोचर से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू होगा। इन राशि वालों को वित्त, करियर व व्यक्तिगत जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जानें शुक्र का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी।

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में नौकरी करने वालों को तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। यात्रा का लाभ मिलेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।

ये भी पढ़ें:9 जुलाई को मिथुन राशि में गुरु हो रहे उदित, इन 4 राशियों के लिए अशुभ संकेत

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। इस अवधि में अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की उम्मीद है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में सुधार होगा। घर में कोई उत्सव या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आय में वृद्धि होगी और खर्चों में कमी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र गोचर अच्छा रहने वाला है। कार्यों की विघ्न-बाधाएं समाप्त होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी।

ये भी पढ़ें:मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 29 जून-5 जुलाई तक का समय? जानें

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें