Hindi Newsधर्म न्यूज़guru uday 2025 horoscope jupiter rise in gemini these zodiac signs may get negative impact

Guru Uday: 9 जुलाई को मिथुन राशि में गुरु हो रहे उदित, इन 4 राशियों के लिए अशुभ संकेत

Jupiter Rise: देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उदित हो रहे हैं। गुरु के उदित होने का प्रभाव कुछ राशियों पर अशुभ पड़ सकता है। जानें ज्योतिष गणना के अनुसार, गुरु उदय से किन राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 30 June 2025 03:00 PM
share Share
Follow Us on
Guru Uday: 9 जुलाई को मिथुन राशि में गुरु हो रहे उदित, इन 4 राशियों के लिए अशुभ संकेत

Guru Uday July 2025: गुरु मिथुन राशि में उदित होने वाले हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 09 जुलाई को उदित होंगे। गुरु एक शुभ ग्रह हैं। लेकिन जब गुरु अस्त से उदित अवस्था में आएंगे, तो इसका प्रभाव चार राशियों पर नकारात्मक पड़ सकता है। जानें गुरु उदय से किन राशियों को थोड़ा सतर्कता बरतने की जरूरत है।

1. कर्क राशि- देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि के छठे और भाग्य भाव का स्वामी माने गए है। बृहस्पति आपकी राशि के 11वें भाव में उदित होंगे। इस समय आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आपकी बचत भी कम हो सकती है। शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। कुछ क्षेत्रों में आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 29 जून-5 जुलाई तक का समय? जानें

2. कन्या राशि- देवगुरु बृहस्पति कन्या राशि के जातकों के चौथे और सातवें भाव के स्वामी है। अब यह आपके कर्म भाव में उदय होंगे। जिससे आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। आपके बिजनेस में बाधाएं आ सकती हैं। बिजनेस में मुनाफा कमाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ है। कार्यों में विघ्न-बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

3. वृश्चिक राशि- गुरु वृश्चिक राशि के दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। यह आपकी राशि के आठवें भाव में उदित होंगे। गुरु उदय से आपके कामकाज में दिक्कतें आ सकती हैं। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी कुछ परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक रूप से सतर्कता बरतने की जरूरत है, वरना नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें:मुख्य द्वार से जुड़ी इन 7 बातों का रखें ध्यान, घर आएगी सुख-समृद्धि

4. मकर राशि- गुरु मकर राशि के तीसरे घर और 12वें भाव के स्वामी हैं। गुरु आपके छठवें भाव में उदित होंगे। इस दौरान आपको सरकारी कार्यों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। संतान से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें