Hindi Newsधर्म न्यूज़sawan 2025 me kya daan karna chahiye what to donate in sawan month

Sawan 2025: सावन में करें इन 5 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे देवों के देव महादेव

Sawan me kya daan kare: सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए अति उत्तम माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में कुछ चीजों का दान करने से जीवन में खुशहाली व तरक्की आती है। जानें सावन में किन चीजों का दान करना होता है शुभ।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 30 June 2025 06:22 PM
share Share
Follow Us on
Sawan 2025: सावन में करें इन 5 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे देवों के देव महादेव

What to donate in sawan month: सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, सावन माह भगवान शिव को अतिप्रिय है। सावन मास में किए गए पूजा-पाठ व दान से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और शिव कृपा से मनवांछित फल मिलता है। शास्त्रों के अनुसार, सावन में कुछ खास चीजों का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। जानें सावन माह में किन चीजों का दान करना चाहिए।

1. काला तिल- भगवान शिव के जलाभिषेक में काला तिल का इस्तेमाल किया जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, काला तिल भगवान शिव व शनिदेव दोनों को ही प्रिय है। मान्यता है कि सावन में काले तिल का दान करने से ग्रहों से संबंधित दोष से मुक्ति मिलती है और भगवान शंकर की कृपा प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें:जुलाई में सावन शिवरात्रि कब है? जानें तारीख, महत्व, शिव पूजन मुहू्र्त व विधि

2. चावल- सावन में चावल या अक्षत का दान अत्यंत शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, सावन में शिव पूजा में एक मुठ्ठी अक्षत शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए और जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

3. रुद्राक्ष: भगवान शिव को रुद्राक्ष प्रिय माना गया है। शास्त्रों में रुद्राक्ष भगवान शिव का अंश माना गया है। मान्यता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति महादेव के आंसुओं से हुई है। सावन माह में रुद्राक्ष दान करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है और आर्थिक उन्नति मिलने की मान्यता है।

4. चांदी- सावन माह में चांदी का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि सावन में चांदी का दान करने से कालसर्ष दोष से छुटकारा मिलता है और संतान की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें:25 जुलाई तक इन 3 राशियों की रहेगी चांदी, शुक्र गोचर से होगा खूब लाभ

5. नमक- सावन माह में नमक का दान शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस माह में नमक का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें