Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Budh Gochar Kark Rashi Mein Mercury Transit In Cancer Horoscope

कल से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बुध देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Mercury Transit In Cancer : 23 जून 2025 यानी कल बुध देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के कर्क राशि में प्रवेश से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 21 June 2025 10:19 AM
share Share
Follow Us on
कल से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बुध देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Mercury Transit In Cancer : 23 जून 2025 यानी कल बुध देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध के कर्क राशि में प्रवेश से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, बुध के कर्क राशि में प्रवेश से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। करियर की बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। इस माह आपके सभी सपने साकार होंगे।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है। इस माह आपको करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलेगी।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए बुध गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। नौकरी-कारोबार में आने वाली परेशानियां दूर होंगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी विजयी होगी। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है। पार्टनरशिप के बिजनेस में प्रॉफिट होगा। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। करियर में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी।

धनु राशि : धनु राशि वालों के जीवन में कई बड़े बदलाव होंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवन के हर क्षेत्र में खूब तरक्की करेंगे। करियर की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक बने रहेंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:आने वाले 7 सालों तक मेष राशि पर रहेगा शनि का प्रभाव, करें ये उपाय
अगला लेखऐप पर पढ़ें