Hindi Newsधर्म न्यूज़How to reduce bad effects of Shani Sadesati Upay Ashadha Amavasya Upay Gupt Navratri 2025
कल और परसों करें ये काम, शनि साढ़ेसाती के बुरे प्रभाव से मिलेगी राहत
Shani Sadesati Upay: इस साल 25 जून के दिन आषाढ़ मास की अमावस्या व 26 जून से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दोनों दिन कुछ उपाय करने से शनि देव के बुरे प्रभाव से राहत मिल सकती है।
Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 24 June 2025 11:57 PM

Shani Sadesati Upay: इस साल 25 जून के दिन आषाढ़ मास की अमावस्या व 26 जून से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है। सनातन धर्म में ये दोनों दिन का महत्व काफी ज्यादा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दोनों दिन कुछ उपाय करने से शनि देव के प्रकोप से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं शनि की साढ़ेसाती और ढैया के बुरे प्रभाव को कम करने के कुछ आसान उपाय-
कल और परसों करें ये काम, शनि साढ़ेसाती के बुरे प्रभाव से मिलेगी राहत
- अमावस्या और गुप्त नवरात्रि के दिन भोलेनाथ की आराधना करनी चाहिए। इस दिन भगवान शिव की आराधना करने और पंचामृत से जलाभिषेक करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
- किसी गरीब की मदद करने से भी शनि देव के गुस्से को शांत किया जा सकता है।
- कल और परसों हनुमान चालीसा और शिव चालीसा का पाठ करने से शनि साढ़ेसाती के बुरे प्रभाव से राहत मिल सकती है।
- शनि का बुरा प्रभाव कम करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र, गंगाजल और कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। इससे परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
- शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि देव के गुस्से से बचा जा सकता है।
- शनि देव की कृपा पाने के लिए चिड़िया, मछली और पशुओं को दाना, पानी या चारा खिला सकते हैं।
- शनि देव के बुरे प्रभाव से बचने के लिए दोनों दिन सरसों के तेल के दीपक में काला तिल मिलाकर शनि मंदिर में जलाएं।
- अमावस्या और गुप्त नवरात्रि के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करें।
- साढ़ेसाती चलने के दौरान मांस-मदिरा का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं, ध्यान रखें कि आप किसी का दिल न दुखाएं।
- शनिदेव के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आप काला तिल, कंबल, पानी, वस्त्र, या फिर अनाज किसी जरूरतमंद को दान करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!