Hindi Newsधर्म न्यूज़Ashadh Amavasya Upay follow these remedies to please Goddess Lakshmi on 25 June 2025 Ashadh Amavasya ke Upay

Ashadh Amavasya Upay: 25 जून को आषाढ़ अमावस्या, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Ashadh Amavasya Upay: आषाढ़ महीने की अमावस्या 25 जून है। अमावस्या पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। आषाढ़ अमावस्या के दिन कुछ उपाय करने से पैसों से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिल सकती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 24 June 2025 08:50 PM
share Share
Follow Us on
Ashadh Amavasya Upay: 25 जून को आषाढ़ अमावस्या, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Ashadh Amavasya Upay, 25 जून को आषाढ़ अमावस्या: इस साल 25 जून के दिन आषाढ़ अमावस्या का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं में आषाढ़ अमावस्या का काफी महत्व माना जाता है। आषाढ़ अमावस्या के दिन विष्णु भगवान और लक्ष्मी माता की विधिवत पूजा करनी चाहिए। इस दिन स्नान-दान का भी विशेष महत्व माना जाता है। आषाढ़ अमावस्या पर कुछ उपायों को करने से लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने के साथ जीवन में धन-धान्य बना रहता है। जानें, आषाढ़ अमावस्या का खास उपाय-

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

  1. अमावस्या पर किसी जरूरतमंद या ब्राह्मणों को भोजन कराएं
  2. मां लक्ष्मी को सात्विक खीर का भोग लगाएं

ये भी पढ़ें:क्या 25 जून को रखा जाएगा आषाढ़ अमावस्या व्रत? जानें स्नान-दान व पूजा के मुहूर्त

  • आषाढ़ अमावस्या के दिन घर की सुख-शांति को बनाए रखने के लिए गाय की सेवा करें।
  • आषाढ़ अमावस्या पर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए 108 बार तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करें
  • आषाढ़ अमावस्या के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घी के दीपक में केसर और लौंग के 2 दाने डालकर जलाएं। इससे आप आर्थिक तंगी भी दूर कर सकते हैं।
  • इस दिन पक्षियों या जानवरों को भूलकर भी परेशान नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:बुध की राशि में सूर्य, गुरु, चंद्र, 26 जून तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर
ये भी पढ़ें:कल से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन, 6 जुलाई तक शनि के नक्षत्र में बुध

  • माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुबह पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें। आषाढ़ अमावस्या पर शाम के वक्त तिल के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं और परिक्रमा भी करें।
  • अपने घर की नकारात्मकता को दूर भागने के लिए पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं या साफ-सफाई करें
  • आषाढ़ अमावस्या के दिन घर के ईशानकोण में घी का दीपक जलाएं। ध्यान रखें की ये दीपक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक जलता रहे
  • इस दिन इस दिन दान-पुण्य करना अच्छा रहेगा

ये भी पढ़ें:29 जून से ये राशियां रहें सतर्क, केतु-चंद्र की युति से बढ़ेगी प्रॉब्लम्स
ये भी पढ़ें:26 जून से गुप्त नवरात्रि, शनि, राहु-केतु की शांति के लिए करें ये उपाय

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें